नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर में संचालित कबाड़ गोदामों पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही : शहर के सभी प्रमुख कबाड़ कारोबारियों के गोदाम में आज दोपहर सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई आकस्मिक छापेमार कार्यवाही.

Advertisements
Advertisements

नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 4 अलग-अलग विशेष टीमों द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर नोटिस देकर किये गए सभी गोदाम सील, राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने किया सभी टीम का प्रतिनिधित्व.

कबाड़ गोदामों में मिले संदेहास्पद सामानों के सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्राप्त नहीं होने पर अवैध/चोरी के होने की आशंका पर की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा

अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस को शहर के कबाड़ गोदामों में चोरी के समान खपाये जाने की सुचना प्राप्त हो रही थी। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में कबाड़ गोदामों की सघन चेकिंग कर सख्त कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज दिनांक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व में 04 विशेष टीम का गठन  किया गया। सभी विशेष टीम का प्रतिनिधित्व पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा करते हुए कबाड़ गोदामों पर दबिश देकर छापेमार कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान 20 सदस्यीय 04 विशेष पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की रूप रेखा तैयार कर शहर के अलग-अलग स्थानों पर मौजूद कबाड़ गोदामों पर एक साथ छापेमार कार्यवाही करते हुए कबाड़ गोदामों की सघन जांच की गई। कबाड़ गोदामों में रखे संदेहास्पद सामानों के सम्बन्ध में व्यवसायियों से पूछताछ किया गया, जो कारोबारियों द्वारा उक्त कबाड़ के सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। जो कबाड़ के अवैध/चोरी होने की आशंका पर उक्त सामानों के सम्बन्ध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु व्यवसायियों को नोटिस देकर कबाड़ गोदामों को सील करने की कार्यवाही की गई हैं।

सील होने वाले कबाड़ दुकान निम्न हैं :-

01- फारुख कबाड़ी नावागढ़ अंबिकापुर, 02- फिरोज कबाड़ी दरिमा, 03- गोलू सोनी बिलासपुर चौक, 04- संतोष जायसवाल बंगाली चौक, उक्त सभी कबाड़ गोदामों को सरगुजा पुलिस द्वारा वैधानिक दस्तावेज प्राप्त होने तक की अवधि के लिए सीलबंद करने की कार्यवाही की गई हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अखिलेश कौशिक, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शुभम तिवारी, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अनीता आयाम, सहायक उपनिरीक्षक अरुण गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक भूपेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक विपिन तिवारी, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक प्रविंद्र सिंह, आरक्षक अनुग्रह तिर्की एवं पुलिस स्टाफ सम्मिलित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!