जशपुर : डाक सेवा की नई स्कीम के अन्तर्गत महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र से अब महिला कर पाएगी वित्तीय सुरक्षा को मजबूत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

डाक सेवा महिलाओं के लिए नयी योजना के अंतर्गत महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र के जरिए नारी सशसक्त्तिकरण के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जा रही हैं। जिसके लिए केन्द्रीय बजट 2023-24 में वित्त मंत्रालय  भारत सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र 2023 को दिनांक 31 मार्च 2023 को राजपत्र में अधिसूचित किया है यह योजना का क्रियान्वयन 1 अप्रैल 2023 से संपूर्ण देश के समस्त 1.59 लाख डाकघरों के माध्यम से देश की नारी शक्ति को एक वन टाईम सेविंग स्किम के जरीये प्रमुख तरीके से प्रदान की जा रही हैं।

इस योजना का लाभ लेने हेतु कोई भी भारतीय बालिका, महिला  डाकघर में अपना खाता न्यूनतम 1000 एवं 100 के गुणांक में, अधिकतम 2 लाख से, खाता खुलवा सकते हैं। साथ ही इस योजना में चक्रवृद्धि ब्याज से देयक राशि 7.5 प्रतिशत दर महिलाओं के लिए देय हैं, खातों की संख्या की कोई सीमा नहीं हैं। एक खाता खोलने के तीन माह पश्चात ही दुसरा खाता खोलवाया जा सकता हैं। नई स्कीम के तहत खाता खुलवाने हेतु 31 मार्च 2025 नजदीकी डाकघर में अपना केवाईसी के जरीये सारा जानकारी प्रविष्ट कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!