जशपुर : जिला पंचायत सीईओ ने बालाछापर और घोलेंग में रीपा के कार्यो का किया अवलोकन, शेष कार्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संबित मिश्रा ने आज बालाछापर और घोलेंग गौठान में रीपा कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने रीपा के तहत् चल रहे मल्टीएक्टीविटी कार्य का निरीक्षण करते हुए रीपा के शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा साथ ही अन्य गतिविधियों को प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जनपद सीईओ, आर.ई.एस. विभाग के अधिकारी, सरपंच एवं सचिव उपस्थित थे।

Related posts