भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन कुनकुरी में हुआ आयोजित : लाभार्थियों का किया गया सम्मान

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी द्वारा विकासखण्ड मुख्यालय के ग्राम सलियाटोली में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश के सह प्रभारी नितीन नवीन के साथ रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अनुराग सिंहदेव, जगन्नाथ पाणिग्रही, पूर्व विधायक भरत साय, रोहित साय, राजकुमार अग्रवाल, हरपाल सिंह भामरा आदि के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर, भरत सिंह, उपेन्द्र यादव, भाजपा मण्डल के अध्यक्ष श्रीनायक मिश्र व संतोष सहाय के साथ भाजपा के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भारत माता, पण्डित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष धूप दीप प्रज्ज्वलन के साथ माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत संबोधन जिला भाजपा जशपुर अध्यक्ष द्वारा देते हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। सम्मेलन को मुख्य अतिथि नितीन नवीन के साथ प्रबल प्रताप सिंह जूदेव द्वारा भी संबोधित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में क्या कहा देखे वीडियो……

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!