ग्राहकों को बेचने बनाया महुआ शराब और पहूंच गई पुलिस, आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर 7 लीटर अवैध शराब किया जप्त

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया बरामद, आरोपी के विरूद्ध  धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

आरोपी भोलाराम उम्र 35 वर्ष निवासी साबरिया डेरा कमरीद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा       

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम कमरीद निवासी भोलाराम  अपने कब्जे में महुआ शराब बिक्री करने अपने गांव से भुईगांव की ओर जा रहा है जिसके आधार पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी भोलाराम के कब्जे से बिक्री करने अवैध रूप से महुआ शराब रखा मिला, आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में भरा अवैध महुआ शराब 07 लीटर बरामद किया गया, जिसे मौके पर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 269/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से  विधिवत  दिनांक 19.09.23 को  गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में उनि. सनत कुमार मांत्रे, सउनि. नीलमणि कुसुम,आरक्षक अनुज खरे,टिकेश्वर राठौर, रोहित साहू,संदीप डहरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts