बगीचा तहसील कार्यालय मे कार्यरत स्टेनो टायपिस्ट हुए पदोन्नत्, जिला कार्यालय जशपुर में किया गया पदस्थ 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

बगीचा तहसील कार्यालय के स्टेनो टायपिस्ट श्री दुर्गाशंकर राम को छत्तीगसढ़ लोक सेवा (पदोन्नति) नियम 2003 के तहत् विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा अनुसार अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से स्टेनोग्राफर वर्ग-03 के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से वेतनमान 5200-20200 एवं ग्रेड वेतन 2800 (पुनरीक्षित वेतनमान वेतन मैट्रिक्स लेवल-7) में पदोन्नत कर जिला कार्यालय जशपुर में पदस्थ किया गया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर ने स्टेनो टायपिस्ट श्री दुर्गाशंकर राम को विभिन्न शर्तो के तहत् पदोन्नत करते हुए आदेश जारी किया गया।

Related posts