लावा नदी से पानी का सप्लाई अब सुचारू रूप से हो जाएगा शुरू, नगर पालिका जशपुर द्वारा सभी वार्डो में पेयजल की आपूर्ति की जा रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए नगर पालिका को सभी वार्डा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। जिस पर नगर पालिका ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी वार्डा में पानी उपलब्ध कराई जा रही है।

नगरपालिका परिषद् जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लावा नदी इंटेकवेल का नगरपालिका परषिद् जशपुर द्वारा सफाई कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं इंटेकवेल में सप्लाई हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। लावा नदी से पानी का सप्लाई अब सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा, साथ ही टेंकर के माध्यम से भी वार्डों में पेयजल की आपूर्ति जारी रहेगी।

Related posts