कांग्रेस को छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया से प्रेम होता तो जनता के हक का पैसा न लुटती – अरुण साव

Advertisements
Advertisements

कांग्रेस को राज्यसभा भेजते समय याद नहीं आता छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महतारी को राजनीति का मोहरा बना रही कांग्रेस

भाजपा ने बनाया और संवारा नया राज्य, छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का सम्मान दिया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने 15 साल क्या किया, यह वे जानते हुए भी अनजान बनने की चाहे कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता तो जानती और मानती है कि आज भूपेश बघेल करीब पौने पांच साल से जिस छत्तीसगढ़ का शोषण और दोहन कर कांग्रेस का पेट पाल रहे हैं, वह भाजपा ने बनाया और संवारा है। जिस अटलनगर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ, वह भाजपा की देन है। भाजपा ने  राज्य को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। भाजपा ने छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का सम्मान दिया। दरअसल झूठ कांग्रेस के डीएनए में है, इसलिए भूपेश बघेल भी इससे अछूते नहीं रह सकते। वे हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी को सम्मान देने पर आक्षेप करते हुए यह भूल जाते हैं कि हम मुंह में छत्तीसगढ़ महतारी और दिल में सोनिया महतारी रखने वाले लोग नहीं हैं।  हम छत्तीसगढ़ महतारी की संतान हैं। हमारे महान नेता अटलबिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। इसका शिशु की तरह संवेदनशीलता के साथ पालन पोषण किया। कांग्रेस ने तो बंटवारे में मिली सत्ता के पहले दिन से ही छत्तीसगढ़ का शोषण शुरू कर दिया था। उस सरकार में भूपेश बघेल भी मंत्री थे। उन्हें तानाशाही का वह दौर तो  याद होगा, जब कांग्रेस राज में प्रदेश की जनता दहशत में रहती थी। भूपेश बघेल किस संस्कृति की बात करते हैं। श्री साव ने पूछा  आज जो छत्तीसगढ़ है, छत्तीसगढ़ की जो गौरवशाली संस्कृति है, वह बरसो से है  छत्तीसगढ़ महतारी का नाम केवल राजनीतिक लाभ के लिए रटना छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान करना नहीं है। कांग्रेस के नेता तो सोनिया गांधी को राष्ट्र माता और राहुल गांधी को आज का  महात्मा गांधी कहने से नहीं चूकते। भूपेश बघेल बताएं कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्य क्यों नहीं बनाया। कांग्रेस के नेताओ ने  छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का विरोध क्यों किया था। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लिए कौन सा आंदोलन किया?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद भेजने का अवसर जब  मिला तो छत्तीसगढ़ महतारी बिसरा गई और सोनिया महतारी के आदेश पर शीर्षासन करते रहे। भूपेश बघेल बताएं कि केटीएस तुलसी, राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन को राज्यसभा भेजते समय छत्तीसगढ़ महतारी की आन, उसकी संतान याद क्यों नहीं आई। सोनिया की शान में छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान गिरवी क्यों रखा? उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए छत्तीसगढ़ महतारी का जाप किसी कालनेमि की तरह कर रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी और उसकी संतानों को धोखा दिया है। छत्तीसगढ़ को लूटकर सोनिया महतारी की सेवा में लगे हैं। अब जनता का सामना नहीं कर पा रहे तो छत्तीसगढ़ महतारी को राजनीति का मोहरा बनाने का घोर अनैतिक कार्य कर रहे हैं।  महतारी पर भी कब्जेदारी! यह छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है। छत्तीसगढ़ महतारी हर छत्तीसगढ़िया की महतारी है। महतारी का आशीर्वाद उसे मिलता है जो अपनी महतारी का मान रखता है। भूपेश बघेल सहित सारे कांग्रेसी तो सोनिया महतारी की चरण वंदना कर रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!