ग्राम बासंताला के 50 वर्ष से अधिक पुरानी क्षतिग्रस्त नहर पुलिया का जायजा लेने पहुंचे कुनकुरी एसडीएम, मौके पर पहुंचकर डब्ल्यूआरडी को तत्काल मरम्मत करने कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

ग्राम पंचायत बासंताला के  50 वर्ष से अधिक पुरानी नहर पुलिया बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सरपंच के सूचना पर कुनकुरी एसडीएम अजय किशोर लकड़ा ने मौके पर पहुंचकर ग्राम बासंताला के नहर क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा कार्यपालन अभियंता डब्ल्यूआरडी को तत्काल मरम्मत करने कहा जिससे किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

निरीक्षण के दौरान सरपंच ग्राम पंचायत बासंताला के साथ कई ग्रामीण उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि पुलिया लगभग 50 से अधिक वर्ष पुराना है जिसके किनारे मिट्टी के रहने से टूट गया  है । गुल्लू फॉल बांध के नहर पानी से लगभग 6 गांव के किसान  लाभान्वित होते है।

Related posts