चोरी की बाइक पर गलत नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक हुआ गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा रिमांड के लिए न्यायालय …..!

थाना चक्रधरनगर रायगढ़ द्वारा धारा 41(1+4) सीआरपीसी/, 379 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़

रायगढ़ : आज दिनांक 29 जून 2023 को बाइक चोरी के माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान थाना चक्रधरनगर एवं सायबर सेल की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुखबिर सूचना पर गोवर्धनपुर पर चोरी की बाइक में गलत नंबर प्लेट लगाकर घूमते हुये लड़के को पकड़ा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि गोवर्धनपुर का राहुल सिदार चोरी की मोटरसाइकिल पर गलत नंबर प्लेट लगाकर घूमते देखा गया है। सूचना पर तत्काल चक्रधर नगर पुलिस गोवर्धनपुर पहुंची जहां राहुल सिदार की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया। जिससे चोरी की मोटर साइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर राहुल सिदार तीन-चार वर्ष पहले रायगढ़ शहर से प्लैटिना मोटरसाइकिल चोरी कर उस मोटर साइकिल में गलत नंबर प्लेट सीजी 13 एजी 7382 लगाकर चलाना बताया। आरोपी के कब्जे से काला, मेरून बजाज प्लेटिना मोटर सायकल जिसके नंबर प्लेट पर सीजी 13 एजी 7382 लिखा हुआ जप्त किया गया है। थाना चक्रधरनगर में आरोपी राहुल सिदार पिता अभिमन्यु सिदार 19 वर्ष निवासी गोवर्धनपुर थाना चक्रधरनगर रायगढ़ पर धारा 41(1+4) सीआरपीसी/, 379 भादवि की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related posts