जशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम हर्राडांड़,  निवासी मृतक स्व. सागर तिर्की की 26 अप्रैल 2023 सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के माता सुचिता तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts