कुनकुरी विधायक के नेतृत्व में महंगाई को लेकर पतराटोली से दुलदुला तक निकली कांग्रेस की जन जागरण पदयात्रा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, जन जागरण पद यात्रा केंद्र के खिलाफ लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर पतराटोली से दुलदुला तक पहुचे और केंद्र सरकार की नाकामियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता को अवगत कराया. यात्रा आज यू.डी. मिंज विधायक कुनकुरी एवम संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन,के मुख्य आतिथ्य में पतराटोली से दुलदुला 4 किलोमीटर की यात्रा तय किया गया इसमें केंद्र सरकार द्वारा की गई बेतहाशा महंगाई, खाने के तेल की महंगाई, राशन की महंगाई, पेट्रोल डीजल की महंगाई, गैस की महंगाई, बढ़ते सब्जियों की महंगाई, और राज्य सरकार की सफल योजनाओं की ग्रामीणों को बताया गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इफ्तखार हसन अध्यक्ष जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,श्रीमती चंद्रप्रभा भगत जनपद अध्यक्ष दुलदुला, अरविन्द साय कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, महेश त्रिपाठी जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी, आशीष सतपती एल्डरमैन नगर पंचायत कुनकुरी, उपाध्यक्ष स्टेबल किंडो, खिरोधर यादव महामंत्री ललित कुमार साय महामंत्री राकेश भगत, मनोज भगत , बब्लू दीवान ब्लाक कांग्रेस महामंत्री,  श्रीमति रोशनी कुजूर सरपंच   भुसडीटोली, आशीष महापात्र, रवि यादव, शेखर यादव चन्दन, बैजू, मिथलेश, पप्पू , हीरु निकुंज, रैवत, विमल ,चार्ल्स एक्का , गुलेश्वर यादव, नूतन पटेल, अपोलिना खलखो , मधु यादव , कोशल्या गुप्ता, संतु राम एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Related posts