जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्या

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

जनदर्शन में राशन कार्ड बनाने, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, विद्युत लाईन जुड़वाने, नामांतरण, बटांकन, सीमाकन सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन लेकर आए थे।

Related posts