जशपुर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को बिल का भौतिक सत्यापन करके देने के दिए निर्देश, विद्युत विभाग द्वारा लोगों की समस्याओं के निकराकण हेतु बटईकेला में लगाया शिविर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में कांसाबेल विकाखण्ड के बटईकेला में लोगों की विद्युत बिजली की समस्याओं का निराकरण करने के लिए शिविर लगाया गया। सभी विकासखण्डों में शिविर लगाया जा रहा है और लोगों के समस्या का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि माह दिसम्बर का बिजल देने से पहले भौतिक सत्यापन करके सही विद्युत बिल लोगों को देने के निर्देश के निर्देश दिए हैं।

Related posts