तलवार लहराते सड़क पर घूम रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, आरोपी आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल….!

आरोपी अजय सारथी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत हुई कार्रवाई

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़

रायगढ़ : आज दोपहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिला था कि निकले महादेव मंदिर आसपास एक युवक को खुली तलवार हाथ में लिये घूमते देखा गया है। थाना प्रभारी ने तत्काल सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा के हमराह थाने से स्टाफ कार्यवाही के लिये भेजा गया। जिन्होंने तलवार लेकर घूम रहे अजय सारथी पिता शंभू सारथी उम्र 27 वर्ष सा. सीताराम कालोनी गंगा नर्सिंग होम के पीछे थाना कोतवाली रायगढ़ को हिरासत में लिये और थाना लाये।

अजय सारथी को बदमाश किस्म का युवक बताया जा रहा है, जिससे तलवार की जप्ती कर आरोपी के कृत्य पर थाना कोतवाली में धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया हैइस प्रकरण की कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा, आरक्षक जगमोहन ओग्रे और आरक्षक उत्तम सारथी सम्मिलित थे।

Related posts