प्रदेश में धान खरीदी की सारी तैयारी पूर्ण, अन्नदाता को परिश्रम का लाभ देने सरकार प्रतिबद्ध – कांग्रेस

राज्य इतिहास में कांग्रेस भूपेश सरकार धान खरीदी का नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है – घनश्याम तिवारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, आज से प्रदेश में वर्ष 2021-22 खरीफ फसल की धान खरीदी शुरू हो गयी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की तीसरी धान खरीदी वर्ष शुरुवात को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। सत्ता और संगठन ने खरीदी को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की है, जिससे किसानों को किसी भी तरह की समस्या का सामना करना ना पड़े।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, इस वर्ष 2 हज़ार 3 सौ निन्यानबे (2399) सहकारी समितियों में धान खरीदी की जाएगी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 88 नये धान खरीदी केंद्र बनाए गये है। 22.66 लाख पंजीकृत किसान ने 29 लाख हेक्टेयर में धान उत्पादन का पंजीयन कराया है, पंजीकृत किसानों की संख्या पूर्व वर्ष से लगभग 2 लाख अधिक है, वही दूसरी ओर पंजीकृत धान का रकबा 2.25 लाख हेक्टेयर बढ़ा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, कांग्रेस भूपेश सरकार की नीतियों का ही असर है कि गांव से शहरों और दूसरे राज्यों में होने वाला पलायन रुका है पढ़े-लिखे युवा भी अब गांव और खेती किसानी की ओर लौट रहे हैं यही वजह है कि धान का केवल रब्बा ही नहीं बलकी खेती करने वाले किसानों की संख्या भी बढ़ी है साथ ही राज्य में दूसरी फसलों का रकबा भी बढ़ रहा है।

Related posts