छत्तीसगढ : प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बस्तर सांसद दीपक बैज को बनाया गया, मोहन मरकाम की जगह मिली जिम्मेदारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बस्तर सांसद दीपक बैच को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए गया है, वे मोहन मरकाम की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी के.वी वेणुगोपाल ने इस संदर्भ में आज आदेश जारी किया है।

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का कार्यकाल पूरा हो चुका था उन्हें दुबारा मौका दिया गया था लेकिन हाल ही के कुछ नियुक्तियों एवम प्रभारीयो को लेकर मुख्यमंत्री की नाराजगी देखी गई थी जिसके बाद पीसीसी अध्यक्ष को बदले जाने की सुगबुहाट तेज हो गई थी। यह बदलाव आगामी विधानसभा चुनाव एवम मुख्यमंत्री की नाराजगी दोनो को जोड़ कर देखा जा रहा है।

Related posts