परसदा समपार मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत  जयरामनगर-गतौरा स्टेशनों के मध्य किमी 706/20-24 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 361 (परसदा फाटक) को दिनांक 14 जुलाई 2023 शुक्रवार प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।

उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किमी 703/29-704/1 जयरामनगर यार्ड पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 360 (जयरामनगर फाटक) से उपलब्ध है।

रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!