33 पाव देसी प्लेन अवैध शराब बिक्री के लिए परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

आरोपी कृष्ण चौहान उम्र 20 वर्ष  निवासी शरदामंगलम के पीछे जांजगीर को भेजा गया न्यायिक रिमांड में, आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से बरामद 33 पाव देसी प्लेन शराब जुमला 5.940 लीटर, एक TVS Jupiter scooty.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 13/07/23 को जरिए मुखबिर सूचना मिला की बिजली ऑफिस जांजगीर के पास मेन रोड में कृष्ण चौहान अपने स्कूटी वाहन से  काफी मात्रा में शराब बिक्री हेतु रखा हुआ परिवहन कर रहा है  मुखबीर सूचना पर मौके पर घेराबंदी कर आरोपी कृष्ण चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी  शारदा मंगलम के पीछे जांजगीर को पकड़ा जिसके कब्जे से 33 पाव देसी प्लेन शराब  जुमला 5.940 लीटर   शराब  कीमती ₹2640  TVS Jupiter scooty को मुताबिक जब्ती पत्रक जप्त कर  आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट अपराध क्रमांक 464/ 23 कायम कर आज दिनांक 13.07.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर म.प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को आर. खिलेंद्र कर्ष, भूपेंद्र टंडन का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts