समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिला चिकित्सालय जशपुर के फार्मासिस्ट ग्रेड-02 अफरोज मलिक खुंदे को औषधी भण्डारण एवं वितरण में उत्कृष्ट कार्य कराने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय जशपुर में फार्मासिस्ट ग्रेड-02 अफरोज मलिक खुंदे के द्वारा दवाईयों का रख-रखाव एवं व्यवस्थित रूप से सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है। उनके द्वारा प्रत्येक संस्था में दवाईयों के मांग एवं मरीजों को दवाईयों का वितरण का कार्य सम्पादित करने में सहयोग एवं निगरानी की जा रही है। इस हेतु कलेक्टर ने उन्हें प्रशंसा पत्र देते हुए भविष्य में भी इस तरह की योगदान करने की अपेक्षा की है।
