महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में !

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही त्वरित कार्यवाही

आरोपी शांति कुमार उम्र 30 वर्ष साकिन अमरताल थाना अकलतरा के विरूद्ध धारा 354, 354(क)(1)(2), 509 भादवि के अंतर्गत अकलतरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

अकलतरा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता को आरोपी शांति कुमार निवासी अमरताल पिछले एक सप्ताह से गंदे-गंदे ईशारा करते आ रहा था एंव आज दिनांक 23 जुलाई 23 को पीड़िता के मकान स्थित फोटो कापी की दुकान में आकर पीड़िता को गलत नजर से देखते हुए, हाथ को पकडकर खींच रहा था। जिसके संबंध में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 354, 354 (क)(1) (2), 509 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी शांति कुमार उम्र 30 वर्ष साकिन अमरताल थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 23 जुलाई 23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। इस प्रकरण की कार्यवाही मेनिरीक्षक सत्यकला रामटेके, हायक निरीक्षक अरूण सिंह, हायक निरीक्षक सियाराम यादव, आरक्षक प्रदीप दुबे, आरक्षक राघवेन्द्र ध़़ृतलहरे, आरक्षक बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts