भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने की सिहावा व धमतरी विधानसभा कोर टीम की बैठक : पूर्व पदाधिकारियों के सलाह और मार्गदर्शन से प्रत्येक विधानसभा में चुनाव को लेकर बन रही रणनीति

Advertisements
Advertisements

भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार से जनता त्रस्त : गांव, गली में गोबर घोटाले की गूंज, लोग कह रहे- बदलबो-बदलबो ये दारी छत्तीसगढ़ म कांग्रेस के सरकार ल बदलबो

मुख्यमंत्री भूपेल बघेल का बोरिया बिस्तर तैयार, प्रदेश में बन रही भाजपा की मजबूत सरकार 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मंगलवार को दो दिवसीय जिलों के प्रवास पर है। साव का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण है। सिहावा व धमतरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने चौक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी का भव्य स्वागत किया। बैठक के पूर्व अरुण साव ने प्राचीन कर्णेश्वर मंदिर का दर्शन किया और प्रदेश की खुशहाली का कामना की तत्पश्चात साव ने सिहावा और धमतरी में विधानसभा कोर टीम के साथ आगामी चुनाव को लेकर बैठक की। इसमें केंद्रीय नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।

 साव ने बैठक में कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरा। उन्हें जीत के लिए पूरी तैयारी के साथ जुट जाने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी प्रदेश में मजबूती के साथ मैदान में उतर रही है। भाजपा की तैयारी से कांग्रेस में भय व्याप्त है। इसलिए प्रदेश में उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री तक को बदलना पड़ा। ये आप जैसे मेहनती कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है। इस बार जनता ने इस सरकार को बदलने का मन बना लिया है। इस बार बीजेपी की जीत निश्चित है। आप लोग इसी तरह मैदान में डटे रहना है।

साव ने प्रदेश स्तरीय, संभाग स्तरीय, विधानसभा स्तरीय व मंडल स्तर पर संगठन के कार्यक्रमों को लेकर बातचीत की। वहीं विधानसभा कोर टीम के अलावा पूर्व पदाधिकारियों के साथ भी अलग से बैठक की।

बैठक को लेकर साव ने मीडिया को बताया कि हम सबका लक्ष्य केवल एक है। राज्य की अत्याचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। प्रदेश को और यहां के जनता को पुनः विकास के मार्ग पर आगे ले जाना है। कांग्रेस सरकार ने अपने भ्रष्ट आचरण का परिचय इन पौने 5 साल में दिया है।

कांग्रेस शासन में एक भी दिन ऐसा नहीं, जब आपराधिक घटनाओं से राजधानी रायपुर दहला न हो। 15 वर्षों में जिस प्रदेश को भाजपा ने गढ़ने, संवारने का काम किया। उसे भूपेश बघेल की सरकार ने अपराध का गढ़ बना दिया है।

प्रदेशवासी इसे अच्छी तरह से जानते हैं। गौठान में किस तरह से घोटाला हुआ। गोबर के नाम पर छत्तीसगढ़ का धन किस तरह से लूटा गया। छत्तीसगढ़ का किसान किस तरह से परेशान है। उन्हें न बीज मिला रहा है, न ही खाद मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार न ही अब फसल बीमा का लाभ देने का प्रयास कर रही है।

भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार के इरादों को छत्तीसगढ़ की जनता ने भलीभांति पहचान लिया है। अब इनके झूठे वादों औऱ इरादों में जनता फंसने वाली नहीं है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ से बोरिया बिस्तर बांध लें, क्योंकि यहां से जाने का समय आ गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!