नक्सल विरोधी अभियान में सम्मिलित डी.आर.जी, बस्तर फाईटर एवं छ.स.बल की संयुक्त कार्यवाही : सुरक्षा बल द्वारा नक्सल स्मारक किया गया ध्वस्त !

Advertisements
Advertisements

थाना कुकड़ाझोर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मेटानार में नक्सलियों द्वारा बनाया गया था स्मारक.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर

नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि जिला नारायणपुर अन्तर्गत डी.आर.जी., बस्तर फाईटर एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (6वीं वाहिनी) की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु कैम्प आकाबेड़ा से मेटानार, कलमानार एवं आसपास के क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी।

थाना कुकड़ाझोर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मेटानार में नक्सलियों द्वारा स्मारक बनाया गया था, जिसे आज सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए उक्त नक्सल स्मारक को ध्वस्त किया गया है। यह कार्यवाही डी.आर.जी., बस्तर फाईटर,  एवं छ.स.बल 6 वीं वाहिनी की संयुक्त टीम के द्वारा किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!