पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव के वाहन पर हुवे हमले की वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने की निंदा, कहा कांग्रेस राज में जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुवे कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।यहां आम जनता के साथ साथ जनप्रतिनिधियों पर भी असुरक्षा मंडरा रहा है जिसका जीता जागता प्रमाण पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव की वाहन पर हुवे पथराव से देखने को मिल रहा है।

भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने घटना की कठोर शब्दों ने निंदा करते हुवे सरकार से मामले में जांच व कार्यवाही का मांग किया है।श्री राय ने आगे सरकार पर हमला बोलते हुवे कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधियों के इरादे दिनों दिन इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि कभी जनप्रतिनिधियों के वाहनों पर हमला हो जाता है तो कभी राजधानी में चाकूबाजी की घटना आम बात हो जाता है।अपराध का ग्राफ इन चार सालों में बहुत तेजी से बढ़ा है जिसमें चोरी,मारपीट,लूटमार सहित अन्य अपराध शामिल है।इस बढ़े अपराध के ग्राफ के पीछे सरकार की नाकामी को भाजपा नेता ने प्रमुख माना है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!