करडेगा के बीच जंगल में नया धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों को मिल रहा लाभ, दूरियॉ कम होने से किसानों के लिए वाहन खर्च के साथ समय की भी हो रही बचत

Advertisements
Advertisements

किसानों के लिए केन्द्र में बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित सभी बुनियादी सुविधाएँ है उपलब्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. दुलदुला विकासखण्ड के करडेगा में नया उपार्जन केन्द्र खुलने से आस-पास के किसान खुश हैं और कह रहें हैं जंगल के बीच में धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों के लिए मंगल ही मंगल है। खुशी जाहिर करते हुए गट्टीबुड़ा के किसान नारायण प्रसाद सिंह ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि पहले उनको दुलदुला विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने जाना पड़ता था। अनेक प्रकार की कठिनाईया झेलना पड़ता था।

गट्टीबुड़ा से करडेगा नया धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने ले जाने में सुविधा हो रही है। वाहन खर्च के साथ समय की भी बचत हो रही है। किसान ने बताया कि खरीदी केन्द्र में बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय सहित किसानों के लिए सभी बुनियादी सुविधांए उपलब्ध कराई गई है। उन्हांेंने बताया कि 20 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन कटाया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!