ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से पूजा कर विधायक यू.डी. मिंज ने सौंपें ग्राम पंचायतों को तीन पानी टैंकर, पूरे विधानसभा में पानी टैंकर की संख्या बढ़ कर हुई 31, जारी रहेंगे विकास के कार्य.

Advertisements
Advertisements

दुलदुला जनपद की कोरना, चराईडांड और लोरो ग्राम पंचायत को मिले पानी टैंकर, सभी को जंगल की रक्षा का दिया संदेश.  

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

कुनकुरी : विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास की बयार बहाते विधायक यूडी मिंज ने दुलदुला ब्लॉक को फिर तीन पानी टैंकर की सौगात दी है। दुलदुला जनपद पंचायत प्रांगण में पूरे विधि-विधान से पूजा पाठ कर दुलदुला के कोरना, चराईडांड और लोरो ग्राम पंचायत को सौंप दिया, वहीं एक कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुलदुला जनपद अध्यक्ष चंद्रप्रभा भगत, उपाध्यक्ष कपिल देव साय, जनपद सीईओ मरकाम, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद साय के साथ महिला समूह की सदस्य उपस्थित रही।

ज्ञात हो कि अब पूरे कुनकुरी विधानसभा में पानी टैंकर की संख्या 28 से बढ़कर 31 हो गई है। विधायक यू.डी. मिंज विजयी होकर जनता के समक्ष आते ही अपने विकास के कार्य को हर कदम पर बढ़ाते जा रहे हैं, क्षेत्र में विकास की रफ्तार पकड़ी हुई है। कृषि के क्षेत्र में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। मुख्य तौर पर विधायक यू.डी. मिंज ने बिजली, सड़क, पानी के क्षेत्र में भी काफी कार्य किए हैं और जनता इनके चहुंमुखी विकास के कार्य से काफी प्रभावित हो रही हैं। कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज के इस कार्य से पार्टी के अलावा विपक्ष के लोग भी काफी प्रभावित हो रहे हैं।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विधायक यू.डी. मिंज ने कहा कि अभी तो विकास की शुरुआत हुई है। भाजपा के 15 साल के शासन काल में हम एक दूसरे से धर्म की लड़ाई में उलझे रहे, अब विकास ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और हमारे मुखिया भूपेश बघेल लगातार प्रदेश में अव्वल होकर कार्य कर रहे हैं, चाहे वो रोजगार का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, कृषि का क्षेत्र हो, किसानों के हित के कार्य हों, बिजली-सड़क का विकास करना हो, हर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। कुनकुरी विधानसभा में जिस कार्य के लिए 15 साल से इंतजार आप लोगों ने किया, वो काम प्रगति पर हैं और कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं। मैं निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विकास के कार्यों को करने में लगा हूं और आप लोगों से आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूं, अभी मुझे बहुत से कार्य करके दिखाने हैं।

उन्होंने कहा कि आप सभी से अनुरोध करता हूँ कि आप सभी जंगल की रक्षा करें और आने वाले कल के लिए जीवन बचाएं क्योंकि जंगल होगा तो तभी पानी हम सबको मिलेगा और हम जीवन जी सकते है.

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!