जशपुर : सड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

एसडीएम पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम घोघरा निवासी स्व. टिकेश्वर बंजारा की सड़क दुर्घटना में 20 अप्रैल 2023 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री सुखलाल हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts