हेमू कालाणी चौक पर चक्रधरनगर पुलिस ने पकड़ा आरोपियों को, थाना चक्रधरनगर में धारा 41(1+4) सीआरपीसी/379 आईपीसी के अंतर्गत की गई कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : चोरी की स्कूटी को बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को आज दोपहर हेमू कालाणी चौक के पास चक्रधरनगर पुलिस द्वारा वाहनों की जांच के दौरान पकड़ा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर थाना प्रभारियों द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने मुखबिर तैनात किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 22 नवंबर 2023…
Read MoreTag: रायगढ़
पंजरी प्लांट चौक में धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डरा रहा आरोपी किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
चक्रधरनगर पुलिस ने की आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : प्रभावशील आचार संहिता में पुलिस की सघन जांच एवं सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई जारी है। इसी श्रींखला में आज दिनांक 22 नवंबर 2023 के दोपहर में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर को सूचना मिली थी कि पंजरी प्लांट में रहने वाला संजय सिंह राजपूत उर्फ बाबू ब्लेड मोहल्ले में उत्पात करते हुए चौक पर आकर ख़ुख़रीनुमा धारदार चाकू लहराते लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल प्रधान आरक्षक…
Read Moreपुलिस की छापेमारी में 40 पाव देशी, अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…..
ग्राम जोरापाली में NH 49 ढाबा के पास घेराबंदी कर पकड़ी कोतरारोड़ पुलिस….. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है । निर्देशों के पालन में अवैध शराब पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक विजय चेलक द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लगे व्यक्तियों पर मुखबिर एवं अपने स्टाफ लगा रखे हैं । इसी क्रम में कल दिनांक 21.11.2023 को थाना प्रभारी कोतरारोड़ को मुखबिर से सूचना मिला कि अभय सिंह निवासी फटहामुड़ा,…
Read Moreजिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण : विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अध्यापन व्यवस्था व समय पर शिक्षकों को उपस्थित होने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.बाखला एवं सहायक संचालक शिक्षा श्री के.के.स्वर्णकार के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला बोईरडीह विकासखण्ड पुसौर, शासकीय माध्यमिक शाला एकताल विकास खण्ड पुसौर एवं शासकीय प्राथमिक शाला झारापारा (एकताल)विकासखण्ड पुसौर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें शासकीय शाला बोईरडीह एवं माध्यमिक शाला एकताल में शिक्षक दैनंदिनी पूर्ण न होना पाया गया जिसके लिए निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, नियमित अध्यापन व्यवस्था व समय पर शिक्षकों को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया जिससे कि…
Read Moreक्राइम मीटिंग : एसएसपी सदानंद कुमार ने प्रभावशील आचार संहिता में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखने के दिए निर्देश…..
वर्षांत के पूर्व लंबित अपराध, शिकायतों के निराकरण और महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की समझाइश…. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने एसएसपी दिए पुलिस अधिकारियों को बधाई….. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ सोमवार दिनांक 20/11/2023 के शाम पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण एवं थाना, चौकी प्रभारियों की मीटिंग लिया गया । मीटिंग के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं आफिस स्टाफ को जिले में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने की बधाई दिए ।…
Read Moreसुरक्षित कल के लिए एकजुट : एनटीपीसी तलईपल्ली ने भव्य समारोह में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़े के लिए किया मंच तैयार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ एनटीपीसी तलईपल्ली ने 20 नवंबर, 2023 को वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़े का भव्य उद्घाटन किया। खान सुरक्षा महानिदेशालय (रायगढ़, बिलासपुर, एंव जबलपुर अंचल) के तत्वावधान में 14 दिनों तक चलने वाले इस पखवाड़े के उद्घाटन समारोह में खदानों में सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसी के साथ, इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों का मार्ग प्रशस्त किया गया। नीले और सफेद रंगों में सजा यह कार्यक्रम स्थल सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए एक साथ आने और एनटीपीसी तलईपल्ली को एक अनुकरणीय कोयला…
Read Moreघरेलू विवाद में महिला की डंडे और लोहे के तवा से पिटाई….मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर ….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ बीते 16 नवंबर को थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ननसिया में घरेलू विवाद को लेकर दो सगी बहने परिवार के एक व्यक्ति के साथ अपनी भाभी को हाथ मुक्का, डंडा और तवा से मारकर गंभीर चोट पहुंचाये । घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना को लेकर थाना जूटमिल में आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आहत महिला बुधयारिन बाई (25 साल) के पति केशव महंत निवासी ग्राम ननसिया रिपोर्ट दर्ज कर बताया…
Read Moreग्राम सम्बलपुरी में चरित्र शंका पर पति ने की पत्नी की हत्या, चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर….!
आरोपी कीर्तन खड़िया पर हत्या का अपराध किया गया दर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : कल दिनांक 16 नवंबर 2023 की दोपहर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को ग्राम सम्बलपुरी से गांव के कोसाबाड़ी के पीछे जंगल के पगडंडी में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। तत्काल थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां गांव की शारदा खड़िया पति कीर्तन खड़िया उम्र 35 वर्ष का शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर…
Read Moreविधानसभा चुनाव 2023 : मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं की मदद करते दिखे पुलिसकर्मी….महिला वोटर के दूधमुंहे बच्चे को संभालते हुए अपनी ड्यूटी करते नजर आयी महिला पुलिसकर्मी.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण के मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों की सुरक्षा के साथ पुलिसकर्मी सामाजिक सरोकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाते देखे गये। मतदान केंद्र क्रमांक 108 प्राथमिक शाला तेंदूमार में मतदान करने आई महिला अपने दूधमुंहे बच्चों को लेकर आयी थी। मतदान केन्द्र पर सुरक्षा ड्यूटी में लगी महिला आरक्षक मंगरीता पैंकरा को महिला मतदाता की सहायता करते हुए, उसके बच्चे को संभालने के साथ अपनी ड्यूटी करते देखा गया। वहीं अपने वोट का महत्व जानते हुए मतदान केंद्र पर…
Read Moreशुष्क दिवस पर पुलिस ने अवैध शराब पर की कार्रवाई, 70 लीटर अवैध शराब जप्त……कोतवाली थानाक्षेत्र में भी पकड़ा गया 60 लीटर अवैध महुआ शराब…..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ मतदान तिथि के 48 घंटे पूर्व मदिरा दुकानों को सील बंद किए जाने की घोषणा पश्चात शराब की अवैध बिक्री के लिये संग्रहण के मद्देनजर पुलिस मुखबिर लगाकर नजर रखे हुये है । इसी क्रम में कल दिनांक 15/11/2023 के शाम मुखबीर सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा कौहाकुंडा मेन रोड किनारे लावारिस हालत में दो बोरी में रखी 30 पाव अंग्रेजी शराब और इस बोरी में 30 पाव देशी प्लेन सीलबंद शराब को जप्त कर कब्जे में लिया गया । वहीं मुखबिर सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस…
Read More