समदर्शी न्यूज़, जशपुर जिले में आज स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया है। स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायतों के चौक-चौराहों, अटल चौक, तहसील परिसर,स्कूल परिसर, आंगनबाड़ी परिसर एवं बाजार स्थल की सफाई की जा रही है। स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन सहित विभिन्न सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्वसहायता समूह, अधिकारी,कर्मचारी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल…
Read MoreTag: जशपुर
कड़कड़ाते ठंड के बीच सुबह जशपुर कलेक्टर ने लिया विशेष स्वच्छता सफाई अभियान का जायजा : दुकानदारों, सफाई कर्मियों से चर्चा कर सफाई के प्रति जागरूकता हेतु किया प्रोत्साहित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज सुबह कड़कड़ाते ठंड के बीच केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित क्लीन सिटी मिशन के तहत संचालित विशेष स्वच्छता सफाई अभियान का जायजा लेने जशपुर के नगर पालिका क्षेत्र बस स्टैंड, बाजारडंड में चल रहे सफाई अभियान का जायजा लिया। उन्होंने बस स्टैंड, बाजारडंड में दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं से चर्चा कर स्वच्छता एवं साफ सफाई के प्रति जागरूकता हेतु प्रोत्साहित कर समझाइस दिया। कलेक्टर ने नगर को साफ सफाई के लिए जागरूकता…
Read Moreआदिवसी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेगें छत्तीसगढ़वासियों का हर सपना पूरा – रायमुनि भगत : आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों,छत्तीसगढ़ लिखेगा विकास की नई इबारत – श्रीमती गोमती साय
समदर्शी न्यूज़, जशपुर जशपुर की विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता रायमुनि भगत ने जशपुर के माटीपुत्र श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई दी है। उन्होनें जशपुरांचल के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा। गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने चरईडॉड़-बगीचा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण : संबंधित निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज चरईडॉड़-बगीचा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य के गुणवत्ता की जायजा ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीएओ और उप अभियंता को समय पर सड़क निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क निर्माण के कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने चल रहे निर्माण कार्य की जायजा लेते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को सड़क डमरीकरण कार्य में प्रगति लाते हुए समय पर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की माताश्री जसमनी देवी का किया गया नागरिक अभिनंदन : माता ने जनता का जताया आभार
समदर्शी न्यूज़, जशपुर छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव के गृह ग्राम बगिया में उनकी माता श्रीमती जसमनी देवी का नागरिक अभिन्दन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बहु श्रीमती राजकुमारी साय, बुआ श्रीमती मुघ साय, भाई श्री जय प्रकाश साय और कुनकुरी के पूर्व विधायक रोहित साय उपस्थित थे। गाँव के बेटे श्री विष्णु साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाएं जाने से उत्साहित ग्रामीणों ने माताश्री जसमनी देवी को फूलो का हार पहना कर अभिन्दन किया और उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर माताश्री…
Read More‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ भारत सरकार द्वारा राज्यों के सहयोग से की जा रही है प्रारंभ : जशपुर जिले के दूरस्थ एवं अंतिम झोर तक 5 प्रचार-प्रसार वैन के माध्यम से प्रमुख योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुचाने हेतु बनाया जा रहा है सुगम समदर्शी न्यूज़, जशपुर भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधयों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। भारत सरकार और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं- स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कलेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…
Read Moreजशपुर जिले में सड़क निर्माण होने से अवागमन होगी सुगम : तेजी किया जा रहा है चराईडांड़-बगीचा सड़क निर्माण का कार्य
सड़क निर्माण में गुणवत्ता का रखा जा रहा है विशेष ध्यान समदर्शी न्यूज़, जशपुर जिले में सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ हो गए हैं। सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिले के एनएच सहित सभी सड़कों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुगमता होगी। कलेक्टर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य कर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग द्वारा चराईडांड़-बगीचा सड़क निर्माण कार्य तेजी से…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों की बैठक : गुणवत्तापूर्ण कार्य कर समय अवधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कक्ष में पीडब्ल्यूडी, पीएमजेएसवाई और एनएच निर्माण एजेंसी की बैठक लिया। इस अवसर पर बैठक में पीडब्ल्यूडी, पीएमजेएसवाई, एनएच के कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण कार्य कर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न होने पर अवगत कराने कहा तथा यथाशीघ्र अवरोध का निराकरण करते हुए कार्य में प्रगति लाने की बात कही। साथ ही जिन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंवर समाज के साथ पूरे आदिवासी समाज का मान-सम्मान और मनोबल बढ़ाया है – भरत साय
समदर्शी न्यूज़, रायपुर/जशपुर जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के परिवार के साथ नजदीक के जानने वालो में काफी उत्साह का माहौल है। तपकरा निवासी श्री भरत साय ने कहा कि निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने पर साय के राजनीतिक गुरु देवकी महाराज ने कहा था माथे की चमक बता रही क्षेत्र का नाम रोशन होगा। दोकड़ा से पंच चुनाव जीत कर सामने आए श्री विष्णुदेव साय के राजनीतिक गुरु देवकी महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा था कि श्री विष्णु का राजनीतिक भविष्य काफी उज्ज्वल है। आज उनकी बात सच…
Read Moreमुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में उत्सव का माहौल, बगिया में आतिशबाजी कर क्षेत्रवासी कर रहे अपनी खुशियों का इजहार
समदर्शी न्यूज़, रायपुर/जशपुर विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद से ही पूरे जशपुर जिले मे उत्सव का माहौल है। गांव-गांव में गीत, नृत्य और आतिशबाजी कर लोग अपनी खुशियों का इजहार कर रहे है। विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया में बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगाँव, बगीचा, फरसाबहार सहित जिले भर के ग्रामीण अंचल से लोग जशपुर के माटी पुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने की खुशियाँ मना रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक, लोक गीतों की धुन…
Read More