टीबी मुक्त पंचायत इनिशिएटिव्ह पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, वर्ष 2025 तक प्रदेश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को किया गया सेंसिटाइज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रीच इंडिया (Reach India) संस्था के सहयोग से टीबी मुक्त पंचायत इनिशिएटिव्ह पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को गांवों में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सेंसिटाइज किया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025…

Read More

वन विभाग टीम की कार्यवाही में भारी मात्रा में सागौन लकड़ी और वाहन जप्त

वनमंडल कोरिया में वन विभाग टीम ने रात्रि गश्त के दौरान की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकड़ियों के अवैध परिवहन और कटाई पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कोरिया वन मंडल की टीम द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 69 हजार अनुमानित मूल्य लागत के 11 नग सागौन लकड़ी का लट्ठा और एक पिकअप वाहन केे जप्ती की कार्यवाही की गई। पीसीसीएफ श्रीनिवास राव तथा वनमण्डलाधिकारी कोरिया सुश्री प्रभाकर खलखो के निर्देश…

Read More

हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में हेल्थ शील्ड (एचएचएस) द्वारा एसओए एम्बुलेंस का अधिग्रहण और लर्नर लाउंज का उद्घाटन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी मेडिकल और वेलनेस कार्यक्रम की हेल्थ शील्ड पहल को एचएनएलयू परिसर के निवासियों के लिए दो नई ‘अत्याधुनिक’ एम्बुलेंस मिलीं। ‘फोर्स’ एम्बुलेंस का एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट मॉडल अंडरकैरिज, ऑक्सीजन सिलेंडर ब्रैकेट,  प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स एवं  मुख्य स्ट्रेचर से सुसज्जित है। 50,39,655/- की लागत से क्रय की गई एम्बुलेंस छत्तीसगढ़ राज्य में किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए अपनी तरह की पहली एम्बुलेंस है। एचएनएलयू हेल्थ शील्ड पहल के अंतर्गत  प्रत्येक छात्र के लिए 1 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा लॉन्च किया गया…

Read More

मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लिनिक से जिले के 53 हजार से अधिक महिलाओं को मिला लाभ, मोहल्ले में मिल रही है निःशुल्क ईलाज-दवाई की सुविधा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लिनिक से महिलाओं को बड़ी राहत मिल रही है। उन्हे छोटी-छोटी तकलीफों के लिए किसी क्लिनिक जाने की आवश्यकता नही होती। अस्पतालों में स्त्री रोग चिकित्सक उपलब्ध ना होने पर भी उन्हे परेशानी नही होती क्योकि उन तक दाई दीदी क्लिनिक के माध्यम से  सुविधा पहुंच जाती है। रायपुर में योजना की शुरूआत से लेकर अबतक 789 जगहों पर निःशुल्क शिविर लगाई जा चुकी है। जिससे 53 हजार 553 मरीजों का निःशुल्क ईलाज किया गया। 48 हजार 881…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता : भाजपा ने तीन बार के घोषणा पत्र के फ्रंट पेज में छपे 31 में से 25 वायदों को पूरा नहीं किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिये घोषणा पत्र जनता को ठगने का दस्तावेज होता है। भाजपा हर चुनाव के पहले घोषणा पत्र बनाती है जिसको संकल्प पत्र नाम देती है लेकिन कभी घोषणा पत्र के वायदों को पूरा नहीं करती है। तीन बार 2003, 2008, 2013 के चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो वायदे किया था। यह वह घोषणायें है जिसे उसने तीनों बार फ्रंट पेज में…

Read More

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर बिजलीकर्मियों की हड़ताल, श्रम न्यायालय ने किया अवैध घोषित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर श्रम न्यायालय रायपुर ने बिजलीकर्मियों के संगठन छत्तीसगढ़ पॉवर  कंपनीज अधिकारी-कर्मचारी ओपीएस बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रस्तावित 18 अगस्त के सामूहिक अवकाश सत्याग्रह को अवैध घोषित कर दिया है। श्रम न्यायालय ने आज 17 अगस्त को जारी आदेश में कहा है कि प्रस्तावित 18 अगस्त की हड़ताल से जनहित प्रभावित होने की आशंका होने के कारण अवैध घोषित किया जाता है। कर्मचारी-अधिकारी किसी भी हड़ताल सत्याग्रह में शामिल न हों। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) एके वर्मा ने बताया कि श्रम…

Read More

बेहतर कार्य करने वालों बिजलीकर्मियों को चेयरमेन अंकित आनंद ने किया पुरस्कृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में विपरीत परिस्थितियों में भी विद्युत आपूर्ति कर उपभोक्ता सेवा में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के चेयरमेन अंकित आनंद (आई.ए.एस) ने पुरस्कृत किया। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए पांच हजार रुपए नकद के साथ प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किया गया तथा केंद्रीय कार्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिये एक हजार रूपए नकद के साथ प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में हर साल राज्य स्तर पर छह एवं केंद्रीय कार्यालय स्तर पर छह…

Read More

बोडोलैंड टेरिटोरियल कमेटी के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के ‘रीपा’ को सराहा, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा से मुलाकात कर अनुभव साझा किए

छत्तीसगढ़ रीपा मॉडल अपनाने में असम की हर तरह की करेगा मदद – प्रदीप शर्मा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए बोडोलैंड टेरिटोरियल कमेटी (Bodoland Territorial Committee – BTC) के सदस्यों ने यहां के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (RIPA) को काफी सराहा है। कमेटी के सदस्यों ने आज रायपुर जिले के सेरीखेड़ी मल्टी यूटिलिटी सेंटर तथा लखोली और कोसरंगी रीपा का भ्रमण कर आजीविकामूलक गतिविधियों को देखा और इनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा से नवा रायपुर स्थित…

Read More

फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से मिल रही ज्ञानवर्धक जानकारी : बच्चों ने सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का अवलोकन आम नागरिक महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्कूली बच्चों द्वारा उत्साह पूर्वक कर रहे हैं। रायपुर के बी.पी. पुजारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, संत कंवर राम शासकीय स्कूल कटोरा तालाब, शासकीय हाई और मीडिल स्कूल पुरैना रायपुर, शहीद भगत सिंह शासकीय स्कूल, माधराव स्प्रे शासकीय स्कूल रायपुर के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई थी। जिसमें…

Read More

आगामी शिक्षा सत्र से छत्तीसगढ़ भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय बोली को कक्षा 1 से 5 तक के पाठ्यक्रम में शामिल करने की कार्यवाही शुरू

संचालक एससीईआरटी ने स्थानीय भाषाओं में 15 सितम्बर तक प्रथम पांडुलिपि तैयार करने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी शिक्षा सत्र से छत्तीसगढ़ भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय बोली को कक्षा 1 से 5 तक के पाठ्यक्रम में शामिल करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संचालक श्री राजेश सिंह राणा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई इस घोषणा पर कार्यवाही के लिए बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश…

Read More