समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) नवा रायपुर में पदस्थ संयुक्त संचालक (जनसंपर्क) भगवती कुमार सिंह के आज अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर पुलिस मुख्यालय द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस मौक पर आयोजित विदाई समारोह में पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने श्री सिंह को शॉल, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ सुदीर्घ सुखमय जीवन की कामना की। संयुक्त संचालक भगवती सिंह की सेवानिवृत्ति पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके सुखद एवं निरोग जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि…
Read MoreTag: रायपुर
छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में बाहरी लोगो को बसा रही है भूपेश सरकार, कांग्रेस ने राजधानी को बनाया अपराध का गढ़- बृजमोहन अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ीवाद कि बात करने वाले भूपेश बघेल कि सरकार के संरक्षण में छ.ग. की डेमोग्राफी को बदलने का काम युध्द स्तर पर किया जा रहा। श्री अग्रवाल ने कहा कि छ.ग. में बड़े तादाद में बाहरी लोगो को, रोहिंगिया मुसलमानों को व बांग्लादेशी मुसलमानों को शहर-शहर, गाँव-गाँव में बसाया जा रहा है, जो शांत छ.ग. के लिए खतरनाक सन्देश है। श्री अग्रवाल ने कहा कि छ.ग. कि सरकार ने छ.ग. को अपराध…
Read Moreगायों को कसाईयों के हाथों में सौंपने नहीं देंगे, गौठानों की गायों को नीलाम कर कसाईयों को सौंपने जा रही है भूपेश सरकार – बृजमोहन अग्रवाल
गोबर, गौमूत्र खरीदने व गौठान बनाने का हल्ला करने वाली भूपेश सरकार को गाय बेचते शर्म नहीं आ रही – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर नगर निगम के द्वारा गौठान में रखे गौवंस के नीलामी के लिए निकाले गए आम सुचना का तीखे शब्दों में विरोध करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री व रायपुर नगर निगम गौमाता को कसाइयों के हाथ में बेचने की कोशिश कर रही है। उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। क्या गोबर खरीदने, गौमूत्र खरीदने व गौठानो पर अरबो रुपया…
Read Moreपॉवर कंपनी से ईडी श्री चावड़ा एवं सीई श्री चेलकर की हुई भाव-भीनी विदाई, पीएस श्री रेड्डी भी हुये सेवानिवृत्त !
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी द्वारा प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से कार्यपालक निदेशक श्री डी.के.चावड़ा एवं जनरेशन कंपनी से सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता (टी.एण्ड क्यू.ए.) श्री शिवप्रसाद चेलकर को कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवा-भवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी श्रीमती उज्जवला बघेल एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी श्री मनोज खरे ने उन्हें प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशकों ने श्री चावड़ा एवं श्री चेलकर की उत्कृष्ट…
Read Moreमतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए अब 11 सितम्बर तक ली जाएंगी दावा-आपत्ति
भारत निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई अंतिम तिथि, 2-3 सितम्बर को सभी मतदान केंद्रों में विशेष शिविर भी आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मताधिकार के उपयोग की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में अभी चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के लिए दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम कटवाने तथा संशोधन के लिए 11 सितम्बर तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इस…
Read Moreब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, अब मिलेगा 4 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी घोषणा, छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने जारी किया आदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने इसके लिए आज आदेश जारी कर दिया है। सातवें वेतनमान में मूल पेंशन/परिवार पेंशन के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह लाभ इसी जुलाई महीने की पहली तारीख से मिलेगा। इस वृद्धि के पश्चात अब महंगाई राहत 42 प्रतिशत हो…
Read Moreराज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नायक ने रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी गोबर और धान से बनी विशेष राखी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कलाई पर सजी गोबर और धान से बनी राखी गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों ने तैयार की है यह राखी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कलाई पर गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा गोबर और धान के बीज से बनाई गई राखी सजी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने कल रात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई पर यह विशेष राखी बांधकर उनके लिए मंगलकामना की। श्रीमती नायक ने गरियाबंद के बिहान समूह…
Read Moreराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक वैभव से हुईं रू-ब-रू : राष्ट्रपति ने महंत घासीदास संग्रहालय का किया अवलोकन
तालागांव की रुद्रशिव प्रतिमा, रामगढ़ के सीताबेंगरा गुफा, सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर, भोरमदेव के शिव मंदिर, बारसूर की गणेश प्रतिमा, सिरपुर की बौद्ध मूर्तियों तथा रतनपुर से मिले जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाओं के बारे में विस्तार से जाना राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तालागांव की रुद्रशिव प्रतिमा की प्रतिकृति भेंट की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन आज रायपुर में महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का अवलोकन किया। वे इस दौरान छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक वैभव से…
Read Moreराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ’सकारात्मक परिवर्तन वर्ष – 2023’ का शुभारंभ किया, कहा – ’छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’, इस कहावत में है सदियों का सच
साइंस और टेक्नालाजी के साथ जीवन में आध्यात्मिकता का भी समावेश हो तो जिंदगी होगी बेहतर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जय जोहार, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। मुझे छत्तीसगढ़ की धरती पर आप सबसे मिलने का अवसर मिला। मेरी इच्छा आज पूरी हुई। एक कहावत है छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, ऐसी कहावतों के माध्यम से सदियों से चल रहे सत्य को मात्र शब्दों में कह दिया जाता है। यह बात आज यहां रायपुर के शांति सरोवर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 के शुभारंभ समारोह के अवसर…
Read Moreचिल्फी गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बच्चों में शिक्षा के प्रति आया सकारात्मक बदलाव
शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बैगा बच्चे बोलने लगे फर्राटेदार अंग्रेजी कबीरधाम जिले के 5463 बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की अंग्रेजी माध्यम स्कूल से वनांचल के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और आदिवासी समाज के बच्चों को भी पढ़ने के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है। आर्थिक रूप से गरीब और कमजोर वर्ग के प्रतिभा-वान बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। बहुत ही कम समय में स्कूल ने अपनी लोकप्रियता हासिल कर ली है। राज्य सरकार द्वारा अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ हिन्दी माध्यम स्कूल…
Read More