चौथी छत्तीसगढ़ राज्य महिला फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप 8 अक्टूबर से 30 नवंबर तक, क्वालीफाई करने वाली टीम भारतीय महिला लीग चौम्पियनशिप में भाग लेंगी, खेल संचालक ने बालिका खिलाड़ियों को वितरित किए किट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के तत्वावधान में रायपुर, भिलाई एवं दल्लीराजहरा में 8 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2023 तक चौथी राज्य महिला फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग में चयनित 60 बालिका खिलाड़ियों को आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में खेल किट वितरित किए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष सह रायपुर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री मुश्ताक अली प्रधान खिलाड़ियों के…

Read More

साइंस पार्क एवं साइंस म्यूजियम : विद्यार्थी खेल-खेल में सीखेंगे विज्ञान के कठिन सिद्धांत, छत्तीसगढ़ में विज्ञान के लोकव्यापीकरण योजना के तहत पाटन के मर्रा में तैयार किया गया है साइंस पार्क

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विद्यार्थियों को खेल-खेल में ही विज्ञान के कठिन सिद्धांतो को समझाने के लिए पाटन के ग्राम मर्रा साइंस पार्क एवं साइंस म्यूजियम तैयार किया गया है। साईस पार्क में आउटडोर एवं इनडोर साइंस विज्ञान प्रादर्श लगाये गये हैं। 10 हजार वर्गफीट में बने आउटडोर साइंस पार्क में 29 विज्ञान प्रादर्श तथा 2 हजार 500 वर्गफीट में स्थापित  इनडोर साईस म्यूजियम में 32 विज्ञान प्रादर्श स्थापित किए गए हैं। यह साइंस पार्क छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के विज्ञान लोकव्यापीकरण योजना के तहत तैयार किया गया है।…

Read More

जलवायु परिवर्तन पर विद्यार्थियों को जागरूक करने विज्ञानवार्ता का आयोजन, पर्यावरण विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने दिए व्याख्यान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर युवाओं को जलवायु परिवर्तन विषय जागरूक करने के लिए पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में विज्ञानवार्ता का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की पहल पर आयोजित की गई इस विज्ञानवार्ता में राज्य के पर्यावरण विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भी इस विषय पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय पर्यावरण विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. पी. नोन्हारे नेे जलवायु परिवर्तन और इसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के जिज्ञासाओं का समाधान किया। ब्लूड्रॉप एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड के श्री सुजॉय कुंडू ने सीवेज…

Read More

औद्योगिक स्वास्थ्य एवम् सुरक्षा संचालनालय द्वारा कारखानों में दुर्घटनाओं की रोकथाम पर सेमिनार का आयोजन

कारखानों में श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए: डॉ. डहरिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के कल-कारखानों में दुर्घटनाओं की रोकथाम और कार्यस्थलों में श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने प्रबंधन की भूमिका सेमिनार का विगत दिनों आयोजन किया गया। औद्योगिक स्वास्थ्य एवम् सुरक्षा संचालनालय द्वारा राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया गए इस सेमिनार में श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने सेमिनार में प्रबंधन से जुड़े लोगों को श्रमिकों की सुरक्षा के मद्देनजर…

Read More

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना शुरू, पशुधन विकास विभाग द्वारा कुक्कुट पालन इकाईयों की स्थापना के लिए दिया जाएगा 25 से 40 प्रतिशत तक पूंजी निवेश अनुदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में कुक्कुट पालन को प्रोत्साहित करने छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की गई है। पशुधन विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 15 अगस्त 2023 को इस नवीन योजना को शुरू करने की घोषणा के परिपालन में 1 करोड़ रूपए आकस्मिकता निधि से अग्रिम स्वीकृति दी गई है। योजना के अंतर्गत कुक्कुट पालन शुरू करने वाले उद्यमियों को स्ववित्तीय अथवा बैंक ऋण से व्यवसायिक इकाई स्थापित पर 5 वर्ष के लिए स्थायी पूंजी निवेश अनुदान प्रदान किया जाएगा। पशुधन विकास विभाग से…

Read More

‘बिहान’ में कार्यरत सक्रिय महिला, रिसोर्स बुक कीपर, पीआरपी, बैंक सखी, कृषि सखी, पशु सखी और उद्योग सखी के मानदेय में 27 प्रतिशत की वृद्धि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल पर राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत कार्यरत कैडर – सक्रिय महिला, रिसोर्स बुक कीपर, पीआरपी, बैंक सखी/मित्र, कृषि सखी, पशु सखी और उद्योग सखी के मानदेय में 27 प्रतिशत की वृद्धि की है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नवगठित जिलों में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को परिपत्र जारी कर इन सामुदायिक कैडर के मानदेय में वृद्धि के…

Read More

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया टिकरापारा में 3 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं उद्घाटन के अवसर पर कहा- कांग्रेस ने रायपुर को कबाड़ बना दिया है, 5 साल रायपुर के लिए बर्बादी के साल रहे

रायपुर के सड़क के गड्ढों में कांग्रेस को डुबाना है – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखे हमले करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने 5 साल में रायपुर को कबाड़ बना दिया है। मुख्यमंत्री की सोच विकास विरोधी है। पिछला 5 साल रायपुर के लिए अभिशाप से काम नहीं रहा है। 5 साल में रायपुर के विकास के लिए एक ईट नहीं रखी गई। अब जब रायपुर से चारों सीटों पर मुख्यमंत्री को हार नजर आ रही…

Read More

संविधान को सर्वोच्च मानते हुए इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी, क्योंकि संविधान हमें अधिकार सम्पन्न बनाता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अम्बेडकर चौक में डॉ. भीम राव अम्बेडकर की नवीन प्रतिमा स्थापना हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित अम्बेडकर चौक में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की नवीन प्रतिमा स्थापना हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए । इस अवसर पर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा एवँ जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे ।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर जयंती के दिन यह बात सामने आयी कि बाबा साहब की वर्तमान मूर्ति बहुत पुरानी और खण्डित हो गई है इसलिए…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क व पुल-पुलियां निर्माण गुणवत्ता में श्रेष्ठ : राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों का किया परीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्रीय एजेंसी राष्ट्रीय ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देश के विभिन्न राज्यों में निर्माणाधीन सड़कों और पुल-पुलियों की गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन सड़कों व पुल-पुलियों की जांच व परीक्षण पर गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्थिति में पाया गया। गुणवत्ता समीक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय…

Read More

लेमनग्रास अब छत्तीसगढ़ में, 800 एकड़ से अधिक रकबा में लेमनग्रास की हो रही खेती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में किसानों ने लेमनग्रास की खेती की विधि सीख ली है। इन्हें औषधि पादप बोर्ड द्वारा निःशुल्क औषधीय पौधे एवं मार्गदर्शन मिला है। इसके परिणाम स्वरूप वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 800 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में लेमनग्रास की खेती की जा रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की पहल से किसान इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित हो…

Read More