ब्रेकिंग : गांजा तस्करी के विरूद्ध कुनकुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

6 किलो गांजा के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जप्त

पड़ोसी राज्स ओडिसा से लाकर करते थे गांजा की तस्करी 

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज

कुनकुरी. थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत नगर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में अवैध गांजा तस्करी कर रहे 1 गांजा तस्कर को 2 खरीददार गांजा तस्करों के साथ कुनकुरी पुलिस ने 6 किलो गांजा मूल्य लगभग 36 हजार रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त हो रही एक मोटरसाईकिल जप्त की गई है। लम्बे समय से नगर एवं आसपास के क्षेत्र में हो रही गांजे की तस्करी पर कार्यवाही करते हुए कुनकुरी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गांजा तस्कर के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। 

प्रकरण के संबंध में थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार पुरानी बस्ती निवासी सुनील शर्मा के घर पर पुलिस टीम द्वारा छापा मारा गया और गांजा तस्कर सुनील शर्मा 49 वर्ष निवासी कुनकुरी को दो सहयोगियों धीरज राम 53 वर्ष एवं पंकज राम 23 वर्ष दोनो निवासी कांटाबेली चौकी मनोरा को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 6 किलो गांजा व तस्करी में संलिप्त एक मोटरसाईकिल क्रमांक सीजी 14 एमपी 7588 जप्त की गई है।

आरोपी सुनील शर्मा, धीरज राम एवं पंकज राम से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उड़ीसा से गांजा लाकर आसपास के क्षेत्र में छोटे छोटे पैकेट बनाकर बेचने का कार्य किया जाता है जिस पर आरोपियों को धारा 91 सीआरपीसी का नोटिस देकर पूछा गया जो उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा का कोई वैद्य दस्तावेज नही होना लिख कर दिया गया। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 133/21 दर्ज कर कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु अग्रीम कार्यवाही की जा रही है। विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई मानेश्वर साहनी, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, आरक्षक प्रमोद रौतिया, अमीत एक्का, जितेंद्र गुप्ता, महिला आरक्षक साल्हो मुनि की महत्वपूर्ण एवं भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!