समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार एस. आई. एस. लिमिटेड द्वारा जिले में 12 से 21 दिसम्बर तक भर्ती की जाएगी। भर्ती से संबंधित सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। भर्ती टीम प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर से अपनी पुरी तैयारी कर चुकी है। इस भर्ती शिविर में 350 सुरक्षा जवान, 25 सी.आई.टी. एवं 50 सुरक्षा सुपरवाइजर का चयन एस.आई.एस. के द्वारा किया जायेगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को एस.आई.एस. के 22 ट्रेनिंग सेन्टरो में से एक प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर में…
Read MoreTag: जशपुर
निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने तिथि निर्धारित : जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनवा लड़ने वाले सभी अभ्यर्थी 26 दिसम्बर तक जमा करेगें निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर व समस्त व्हाउचर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-78 के अनुसार निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्वाचनों के परिणाम घोषणा होने के 30 दिन के अंदर जिला निर्वाचन अधिकारी के पास अपने निर्वाचन व्ययों के लेखो का सही प्रतिलिपि दाखिल करना है। निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल करने में असफल रहने पर संबंधित अभ्यर्थी को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10 के के अधीन किसी सदन का सदस्य या सदस्य चुने जाने के लिए तीन साल के लिए निरर्हित किया जा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी…
Read Moreसशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को, सैनिकों के कल्याण के लिए दान की अपील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: सशस्त्र सेना झंडा दिवस प्रति वर्ष भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान में एवं वीर शहीदों की स्मृति में हमारे देश में 07 दिसम्बर को हर्ष के साथ मनाया जाता हैं। इस परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला बोर्ड जशपुर डॉ. रवि मित्तल द्वारा द्वारा जिले के सभी नागरिक से अपील की गई है कि शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत् सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याणकारी योजनाओं के लिये अधिक से अधिक दान देकर इस…
Read Moreजशपुर जिले में पशुओं पर रोग नियंत्रण हेतु सघन पी.पी.आर. टीकाकरण अभियान 20 दिसम्बर तक चलेगा
जिले के 4,50,453 भेड़-बकरियों में रोग नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान किया जा रहा है टीकाकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिले के पशु पालकों के भेड़-बकरियों में सघन पी.पी.आर. टीकाकरण अन्तर्गत रोग नियंत्रण को लेकर विशेष टीकाकरण अभियान 21 नवम्बर 2023 से 20 दिसम्बर 2023 तक टीकाकरण अभियान किया जाएगा। पशु चिकित्सा सेवायें जिला जशपुर के उप संचालक डॉ.ए.के. मरकाम ने जानकारी दी कि जिले के 4,50,453 भेड़-बकरियों में रोग नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान के तहत् 21 नम्बर से टीकाकरण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसे लेकर पूरे…
Read Moreजशपुर जिले में पशुओं को खुरहा-चपका रोग से बचने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान प्रारंभ
पशु विभाग के 57 दलों द्वारा टीकाकरण कार्य 15 जनवरी 2024 तक किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में पशुओं को खुरहा-चपका रोग से बचने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान 01 दिसम्बर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें से प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग के 57 दलों द्वारा टीकाकरण कार्य संपन्न किया जाएगा। जिले को 4,66,453 का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें समस्त गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओं का एफ. एम. डी. टीकाकरण किया जा रहा है। मुंहपका खुरपका रोग खुर / दो…
Read Moreराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम : शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ अयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज दुलदुला के शासकीय महाविद्यालय शासकीय अस्पताल जशपुर के मनोचिकित्सक डॉक्टर अबरार खान एवं उसके टीम द्वारा तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर खान द्वारा विद्यार्थियों को तनाव मुक्त जीवन रहने के लिए जीवन शैली, खानपान, मादक पदार्थों से दूरी, शारीरिक गतिविधि एवं मानसिक तर्क युक्त व्यायाम को प्राथमिकता के लिए सुझाव दिया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्रीमती निशि एक्का, प्राध्यापक गण , नॉन टीचिंग स्टाफ एवं बहुत संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Read Moreसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में स्कूली बच्चों को दी गई राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ जेम्स मिंज द्वारा स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अस्पताल के सभी विभागों का भ्रमण कर कार्यशैली के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बीपीएम, बीडीएम, आर के एस के काउंसलर और स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे।
Read Moreविद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतराटोली के शिक्षक एल.बी. तत्काल प्रभाव से निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा अम्बिकापुर के संयुक्त संचालक ने जशपुर जिला अंतर्गत दुलदुला विकास खण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतराटोली के शिक्षक (एल.बी.) भुवनेश्वर सूर्यवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। संयुक्त संचालक सरगुजा अम्बिकापुर ने कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला जशपुर के प्रस्ताव एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दुलदुला के जॉच प्रतिवेदन के अनुसार भुवनेश्वर सूर्यवंशी, शिक्षक (एल.बी.) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतराटोली विकास खण्ड दुलदुला जिला जशपुर को संस्था के छात्र / छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने, गाली गलौज करने तथा अध्यापन कार्य न…
Read Moreएकल अभियान : भाग उत्तर छत्तीसगढ़ के अंचल कुनकुरी में अभ्युदय युथ क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
प्रतिभागियों ने अंचल स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनकर जायेंगें भाग स्तर की प्रतिस्पर्द्धा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता अंचल कार्यालय प्रांगण लोरो में हुई आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: एकल अभियान के तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे अभ्युदय युथ क्लब द्वारा दो दिवसीय अंचल (जिला) स्तरीय खेल समरोह का आयोजन संभाग छत्तीसगढ़ के भाग उत्तर छत्तीसगढ़ के अंचल कार्यालय लोरो में किया गया था जिसके समापन पर समारोह का आयोजन किया गया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : पत्थलगांव विधानसभा हेतु मतगणना प्रेक्षक एस.सी.एस. सुश्री निशु सिंघल नियुक्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना प्रेक्षक सुश्री निशु सिंघल नियुक्त किया गया है। मतगणना प्रेक्षक एस.सी.एस. सुश्री निशु सिंघल से संपर्क हेतु मोबाईल नम्बर 819580011 में संपर्क किया जा सकता है।
Read More