छत्तीसगढ़ की अंडर 15 बालिका क्रिकेट टीम में इचकेला, जशपुर की सबसे अधिक खिलाड़ियों ने बनाया स्थान.

जशपुर की मिट्टी हमेशा से ही खेल प्रतिभाओं से भरी रही है. जशपुर : खेल प्रतिभाओं से भरी जशपुर की इसी परंपरा को बढ़ाते हुए  छत्तीसगढ़ की अंडर 15 बालिका क्रिकेट टीम में जशपुर जिले के ईचकेला छात्रावास की चार  खिलाड़ियों क्रमशः अल्का रानी कुजूर (बरगांव), एंजिल लकड़ा (धारेन), तुलसीका भगत(पुरना नगर) और निकिता बाई ( कनमोरा) ने जगह बनायी, जो हाल ही में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित बीसीसीआई ट्रॉफी खेलकर जशपुर लौटी हैं। जशपुर में महारानी क्रिकेट क्लब ईचकेला के टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसमें राष्ट्रीय…

Read More

जशपुर पुलिस अलर्ट : जिले में चोरी की घटनाओं पर लगाम, रात्रि गश्त में 3 आरोपी 3 बाइक सहित गिरफ्तार

विगत 08 दिनों में गश्त के दौरान घूमते हुये चोरी के 10 दोपहिया वाहन (08 मोटर सायकल 02 स्कूटी) को जप्त कर कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, आरोपियों के विरूद्ध थाने में भा.न्या.सं. की धारा 303(2), 3(5) का अपराध पंजीबद्ध। जशपुर/ जशपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में तेजी देखी गई थी। इस बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जशपुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पहले प्रकरण…

Read More

जशपुर : नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये दस्तावेजों को किया गया है जारी, नियम से अधिक शुल्क एवं ग़लत दस्तावेज अपलोड किए जाने पर आधार ऑपरेटर पर होगी कार्यवाही

जशपुर, 1 दिसंबर 24/ जिला कार्यालय के अंतर्गत समस्त आधार केंद्रों के ऑपरेटर्स को  विगत दिवस ज़िला स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, भारत सरकार, यूआईडीएआई अथॉरिटी के प्रतिनिधि के द्वारा आधार पंजीकरण एवं आधार कार्ड में सुधार हेतु नियमों एवं दस्तावेजों में किए गये बदलाव के बारे में जानकारी दी गई। वर्तमान में नये आधार पंजीकरण एवं आधार में त्रुटि सुधार हेतु नये दस्तावेजों की सूची जारी किया गया है। जिसके बारे में ज़िले के आधार ऑपरेटर्स के समस्यायों का समाधान किया गया। नियम से…

Read More

फरसाबहार एसडीएम श्री लाल ने लवाकेरा के पास एक पिकअप अवैध धान किया जप्त

जशपुर 1 दिसंबर 24/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में फरसाबहार के एसडीएम आर एस लाल और राजस्व विभाग की टीम ने लवाकेरा फरसाबाहर के पास एक पिकअप  अवैध धान जप्त किया है जो की उड़ीसा से राजेश साहू लवकेरा द्वारा लाया गया था। उसे जब्त कर तपकरा थाना को सुपुर्द किया गया है।

Read More

जशपुर : जल जीवन मिशन से गांव के घर-घर तक आ रहा पानी, ‘‘हर घर जल’’ की श्रेणी में खुरहाटेपना गांव हो रहा शामिल

गांव में ग्रामीणों को शुद्व पेयजल मिलने से ग्रामवासी खुश, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 1 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जल जीवन मिशन के तहत् ‘‘ हर घर जल‘‘ अभियान के तहत् गांव के घर-घर तक नल में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में  जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 80 कि.मी. दूरी पर स्थित जंगलों से घिरा विकासखण्ड बगीचा के ग्राम पंचायत बुटंगा का ग्राम खुरहाटेपना में ग्रामीणों को योजना के तहत शुद्व पेयजल मिलने लगा है। गांव में सभी के घरों में पानी…

Read More

जशपुर : जिला पंचायत सीईओ ने जिले से सेवानिवृत्ति हुए कर्मचारियों को किया सम्मानित, सेवानिवृत्ति दिनांक को ही प्रदान किए पेंशन प्राधिकार

जशपुर, 30 नवंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के सार्थक प्रयास से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवानिवृत्त दिनांक को पेंशन प्राधिकार प्रमाण पत्र मिल रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और कोषालय अधिकारी के द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सेवानिवृत्ति हुए जिले के पांच कर्मचारियों को सम्मानित कर सेवानिवृत्ति दिनांक को ही आज पेंशन प्राधिकार प्रदान किया गया। सेवानिवृत्ति हुए कर्मचारियों में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री सीता राम तिर्की, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला श्री बिरेन्द्र तिग्गा, प्रधान आरक्षक श्री दिलीप कुमार मिंज, श्रमिक…

Read More

जशपुर : बाल विवाह मुक्त भारत के लिए जागरूकता अभियान जारी, स्वयंसेवक बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ शक्तिमान अवतार में लोगों को कर रहे जागरूक

जशपुर, 30 नवंबर 2024/ जिला प्रशासन जशपुर और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से चल रहे “जय हो” कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का अनोखा प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शक्तिमान के रूप में लोगों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। जिला कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन और यूनिसेफ जिला समन्वयक के नेतृत्व में अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम में शक्तिमान का किरदार निभाते हुए स्वयंसेवक ग्रामीणों को समझा…

Read More

एसडीएम बगीचा ऋतुराज ने राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की ली समीक्षा बैठक : राजस्व के लम्बित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश

जशपुर, 30 नवंबर 24/ कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा निर्देश में बगीचा एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन ने तहसील सन्ना में राजस्व निरीक्षक पटवारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा किए उन्होंने अभिलेख शुद्धता,नक्शा दुरूस्ती करण आबादी नक्शा सत्यापन, साप्ताहिक समय सीमा के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

Read More

जशपुर में शराब का कहर : बेटे ने मां-भाभी पर टंगिया से किया हमला, हालत गंभीर

सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम किनकेल की घटना, आरोपी अजय राम से घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त, बुजूर्ग माँ उम्र 70 साल की हालत गंभीर ईलाज जारी, आरोपी अजय राम उम्र 44 साल निवासी किनकेल थाना सिटी कोतवाली जशपुर के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 281/2024 बी.एन.एस. की धारा 296, 351(2), 118, 109 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज।  जशपुर | प्रार्थीया उम्र 36 साल ने दिनांक 29.11.2024 को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह उक्त दिनांक के प्रातः 11ः00 बजे अपने खलिहान के पास धूप में…

Read More

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना : बालाछापर के 76 वर्षीय धनेश्वरी सिंह और कोतबा की सुधनी बाई का बनाया गया आयुष्मान वय वंदना कार्ड.

योजना के अंतर्गत 5 लाख तक निःशुल्क उपचार किये जाने का प्रावधान है. जशपुर : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ देने ‘आयुष्मान वय वंदना’ का शुभारंभ हुआ है। योजना के अंतर्गत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज किए जाने का प्रावधान है। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु सार्थक पहल की जा रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार…

Read More