जशपुर में राजनीतिक दलों की बैठक, त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

जशपुर, 20 जनवरी 2025/ सोमवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन के संबंध में सभी राजनीतिक दलों हेतु बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी सहित राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के हीरूराम निकुंज, सहस्त्रांशु पाठक, मनमोहन भगत, भारतीय जनता पार्टी की ओर से संतोष कुमार सिंह, फैजान सरवर खान, आम आदमी पार्टी की ओर से सोनसाय चौहान, सुमित पाठक,…

Read More

बैंकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जशपुर पुलिस की बड़ी पहल : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जशपुर, 18 जनवरी 2025: जिले में बैंकों की सुरक्षा को मजबूत बनाने और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में जिला मुख्यालय के सभी प्रमुख बैंकों के मैनेजर और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैंको में लूट/ डकैती, ग्राहकों से उठाईगिरी, चोरी जैसी घटनाओं को रोकने तथा बैंकों में आगजनी व अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में दिनांक 18.01.25…

Read More

जशपुर: सीईओ अभिषेक ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की, व्यापारियों से सहयोग की अपील

जशपुर, 5 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में 2024-25 में 39,891 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 31,364 आवास स्वीकृत हो चुके हैं और 27,656 को प्रथम किस्त राशि जारी की जा चुकी है। इस योजना की गति को और तेज करने के लिए सीईओ अभिषेक कुमार ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की। सामग्री की दरों में कमी और उपलब्धता : कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में, सीईओ अभिषेक कुमार ने मैटेरियल सप्लायर्स और ट्रेडर्स के साथ जिला पंचायत सभागार में…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : लंबे समय से अनुपस्थित सरकारी कर्मियों पर कड़ी कार्यवाही, बगीचा विकासखंड में चार बर्खास्त

दो शिक्षक एक बाबू और एक भृत्य हुए बर्खास्त जशपुर, 5 जनवरी 2025/ शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासनहीनता पर लगाम कसते हुए जिला प्रशासन ने बगीचा विकासखंड के चार कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने इन कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की। शासकीय प्राथमिक शाला गरांज के सहायक शिक्षक एलबी भागन राम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग के सहायक ग्रेड 3 आलोक कुमार भगत, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढरअम्बा के भृत्य प्रमोद मिंज, और शासकीय प्राथमिक शाला बीजाघाट के सहायक…

Read More

JASHPUR CRIME : बगीचा पुलिस ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर की त्वरित कार्यवाही, दुर्गा मंदिर में पूजा में बाधा डालने और धमकी देने वाला आरोपी नासिर अली खान गिरफ्तार

मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत दुर्गा मंदिर का, सूचना के तत्काल बाद बगीचा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल। आरोपी नासिर अली खान पिता मोहम्मद कादिर सिद्दकी निवासी रौनी रोड बगीचा के विरुद्ध थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 196(2),299 के तहत मामला दर्ज। जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03.01.25 को प्रार्थी भूपेंद्र पाठक पिता लालमणि पाठक ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुर्गा मंदिर बगीचा का पुजारी है व दिनांक 03.01.2025 को प्रातः 06 से 07 बजे दुर्गा…

Read More

जशपुर में गौ तस्करी का जाल खुल रहा, पुलिस की कार्रवाई जारी, फरार आरोपी शमीउल्लाह अंसारी को झारखंड से लिया गया हिरासत में.

शमीउल्लाह अंसारी पिछले माह (NH-43 कांसाबेल क्षेत्र में) गौ वंश भरे ट्रक से कूदकर भाग गया था साईंटाँगरटोली का पशु तस्कर कल्लू खान ने गिरफ्तारी के भय से न्यायालय में किया सरेंडर, 4 अन्य पशु तस्कर कुछ दिन पहले ही न्यायालय में कर चुके हैं सरेंडर समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 11 अगस्त 2024/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये लगभग 423 मवेशियों को जप्त किया गया है, फरार आरोपियों को गिरफ्तार…

Read More