समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पीएससी में हुए घोटाले की जांच सीबीआई से कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पीएससी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले को उजागर कर अब प्रदेश के नौजवान के साथ न्याय होगा। पीएससी जैसे पदों में अपने करीबी एवं परिवार के सदस्यों की भर्ती कर प्रदेश के युवाओं के साथ छल करने वालों खिलाफ जांच कर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालते ही भूपेश…
Read MoreTag: भाजपा
जहाँ भी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, उन सबकी जाँच होगी, नशा उन्मूलन के लिए एक अलग सेल बनाया जाएगा, पुलिस और ज्यादा ताक़त से काम करेगी – विजय शर्मा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई को सौंपे जाने के प्रदेश सरकार के आदेश के संबंध में कहा है कि जहाँ पर भी इस तरह की अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, उन सबकी जाँच होगी। लेकिन यह तय है कि जहाँ-जहाँ इस तरह के आरोप लगे हैं, युवाओं में असंतोष है, नौजवानों के साथ अन्याय हुआ है, उन सभी बिंदुओं को जाँच के दायरे में लिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम किया जाएगा।…
Read Moreसांसद से पत्थलगांव विधायक बनी गोमती साय के प्रथम नगर आगमन पर होगा भव्य स्वागत, तैयारी में जुटी भाजपा
समदर्शी न्यूज़, कोतबा : रायगढ़ लोकसभा की सांसद रहते हुए 8 बार के विधायक रामपुकार सिंह को हराने के बाद ऐतिहासिक जीत हासिल कर गोमती साय पहली बार कोतबा नगर पंचायत क्षेत्र में आगमन हो रहा है। विधायक गोमती साय का आत्मीय भव्य स्वागत की तैयारी भाजपा कर रही है। कोतबा नगर प्रथम आगमन की जानकारी देते हुए भाजयुमो नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि विधायक गोमती साय के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के बैगाबहार से…
Read Moreपीएससी घोटाले की सीबीआई जाँच से युवाओं के साथ हुए अन्याय का परिमार्जन होगा : भाजयुमो
प्रदेश अध्यक्ष भगत ने जाँच का जिम्मा सीबीआई को सौंपने के निर्णय का स्वागत किया, कहा : पीएससी घोटाले का पूरा सच प्रदेश के सामने आएगा, दोषी सीँखचों के पीछे होंगे समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पीएससी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की सामने आईं शिकायतों की जाँच का जिम्मा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने के लिए गए निर्णय का स्वागत किया है।…
Read Moreसत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक : प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर का कटाक्ष – मुख्यमंत्री निवास में अनाधिकार रहने से बघेल फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन जाएंगे
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं किए जाने पर तंज कसा है। श्री ठाकुर ने कहा कि सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक है। यह जनादेश का खुला अपमान है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सत्ता जाने के बाद भी सत्तालोलुपतावश मुख्यमंत्री निवास छोड़ नहीं रहे हैं। श्री ठाकुर ने कटाक्ष किया कि बघेल को पता होना चाहिए…
Read Moreअयोध्या में महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट बनने से पूरा देश खुश कांग्रेस दुखी, भूपेश बघेल के बयान से साफ हुआ वो अयोध्या में राम मंदिर बनने और वहां के विकास कार्यों से तकलीफ में है – धरम लाल कौशिक
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राम मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए बयान को एक फोबिया ग्रस्त, विचलित मनोदशा का प्रलाप बताया है। श्री कौशिक ने कहा कि बघेल अभी भी सत्य और तथ्य को तोड़-मरोड़कर झूठ फैलाने की आदत से विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बावजूद बाज नहीं आ रहे हैं। भाजपा नेता और विधायक श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा आरंभ से श्री रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को जन-आस्था का…
Read Moreलोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने लिया संकल्प, बैठक में सभी मोर्चों को लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंप गई
भाजपा का कार्यक्रम पूरे साल भर चलता है -किरण सिंह देव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त मोर्चा की बैठक में आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ जुटने की अपील की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक…
Read Moreपत्थलगांव विधानसभा के ग्रामीण मण्डल क्षेत्र में विधायक गोमती साय का भव्य आत्मिक स्वागत, गाजे बाजे के साथ निकाला गया विजय जुलूस
समदर्शी न्यूज़, पत्थलगांव : जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गोमती साय की उपस्थिति में रविवार को पत्थलगांव विधानसभा के ग्रामीण मण्डल क्षेत्र के खरकट्टा, खारढोढी, मिर्जापुर, रेरुमाकला (सुखरापारा), दिवानपुर में गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर पत्थलगांव ग्रामीण मण्डल के भाजपा पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। श्रीमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की जीत हर भाजपा कार्यकर्ता की जीत है। आपके मेहनत लगन एवं विश्वास की जीत है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की…
Read Moreप्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं ने सुनी ‘मन की बात’ की 108वीं कड़ी
उपमुख्यमंत्री साव ने कहा : राहुल की प्रस्तावित यात्रा का भी कोई लाभ कांग्रेस को नहीं मिलने वाला है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक प्रसारण ‘मन की बात’ की 108वीं कड़ी रविवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सुनी गई। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, मंत्रीगण बृजमोहन अग्रवाल,…
Read Moreहसदेव जंगल की दोषी पूर्व की कॉंग्रेस सरकार अब बहा रही घड़ियाली आँसू – देवलाल ठाकुर
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर हसदेव जंगल कटाई पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाते हुवे कहा कि कांग्रेस हसदेव वन में कोयला खदान और पेड़ों की कटाई के नाम पर आदिवासियों एव छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह कर रही है जबकि आदिवासी समाज एवं छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के चरित्रों को जानती है इसलिए कांग्रेस को नकार दिया दीपक बैज को ज्ञात हो टीएस सिंहदेव जब कांग्रेस सरकार में मंत्री थे तो कहा था हसदेव में…
Read More