9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बस्तर प्रवास के लिए जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट नियमित विमान से पहुँचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव भी पहुँचे। उद्योग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष श्री विक्रम मड़ावी के द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आज जगदलपुर में आज विभिन्न कार्यक्रमों सहित 9 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम…
Read MoreTag: रायपुर
मुख्यमंत्री दास्तान-ए-आजादी कार्यक्रम में हुए शामिल कहा आजादी के संघर्ष को बयां करते ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम सराहनीय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन श्री दुर्गा देवी शिक्षण समिति, पार्क फाउंडेशन एवं सन्मति वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम में श्री हिमांशु वाजपेयी, सुश्री प्रज्ञा शर्मा, श्री वेदांत भारद्वाज तथा श्री अजय टीपानिया द्वारा भारत की आजादी के इतिहास की रोचक शैली में संगीतमय प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर…
Read Moreपेंशनरों को महंगाई राहत : छत्तीसगढ़ सरकार के निर्णय पर अमल के लिए मध्यप्रदेश की सहमति का इंतज़ार
छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश शासन को लिखा है पत्र, मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत दोनों राज्यों की सहमति जरूरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को महंगाई राहत के लिए मध्यप्रदेश की सहमति का इंतज़ार है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को महंगाई राहत में 04 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार घोषणा पर शीघ्र अमल के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने मध्यप्रदेश शासन को सहमति के लिए पत्र…
Read Moreनिलजा निपुण ने बनाया राइस बाउल ब्रांड, सपना एक दिन अंकल चिप्स को भी टक्कर देगा उनका प्रोडक्ट, रीपा से मिला सहयोग, प्रोड्क्ट और प्रचार के तरीके की मुख्यमंत्री ने भी की है प्रशंसा, 2 लाख रुपए की दी है सहायता
चावल के करौरी जैसे लोकप्रिय प्रोडक्ट गुणवत्ता के साथ आकर्षक पैकेजिंग में उपलब्ध करा रहे हैं निपुण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर निपुण रायपुर जिले के गांव निलजा निवासी हैं और वहीं रीपा में अपना छोटा सा उद्यम कर रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की रीपा योजना से सहयोग मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि अपने प्रोडक्ट को प्रमोशन करने का और इसकी गुणवत्ता के लिए उनका काम बेहद खास है। वे सिर्फ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को प्रमोट कर रहें हैं और देश-विदेश के बाजारों में स्थापित करने की…
Read Moreरीपा की बदौलत मजदूर से बनी मालकिन, फ्लाई ऐश ईंट बनाकर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कभी दूसरे के खेतों और फैक्ट्री में मजदूरी करने वाली महिलाएं आज खुद मालकिन बन गई है। अब वे खुद के लिए काम कर रही है। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से इन महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह मिली है। राज्य सरकार की इस नवाचारी पहल से उद्यमियों को बड़ा सहारा मिला है। गावों के गौठानों में अब तक 300 रीपा का निर्माण हो चुका है, जहां लोगों को आजीविका की गतिविधियों के लिए पर्याप्त साधन और सुविधाएं मिली है। ग्रामीण उद्यमियों के…
Read Moreवन भूमि का पट्टा देने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी राज्य : राज्य में लगभग पौने पांच वर्ष में 59 हजार 791 व्यक्तिगत वन अधिकार-पत्र वितरित किए गए हैं, जिसका कुल रकबा 33,238.504 हेक्टेयर है.
राज्य में 25 हजार 109 सामुदायिक वन अधिकार-पत्र वितरित किए गए है, जिसका कुल रकबा 11,81,587.935 हेक्टेयर है. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ प्राकृतिक वन संपदा से सम्पन्न प्रदेश है और यहां सदियों से निवासरत आदिवासी समुदाय के लोगों की राज्य में एक अलग पहचान हैं। यहां की पहचान लोक कला, संस्कृति, रीति रिवाज, नृत्य, महोत्सव अपनी गौरवशाली संस्कृति को बनाकर रखी गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों को सभी अधिकार देने की पहल शुरू की, वनांचल क्षेत्र में बरसों से रहने वाले आदिवासी परिवारों को…
Read More30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को एक जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवानिवृत्त परिलाभ दिए जाने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को 01 जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवानिवृत्त परिलाभ दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार इस संबंध में संबंधित प्रकरणों में 90 दिवस की समयावधि में याचिकाकर्ताओं के सेवानिवृत्त परिलाभों में संशोधन एवं एरियर्स राशि भुगतान किए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग को जारी किए गए हैं। वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, स्कूल…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल सावन सोमवार पर महारुद्राभिषेक में हुए शामिल : भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सावन सोमवार के अवसर पर भिलाई नगर के सेक्टर-7 स्थित शिवधाम तालाब में महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उनका अभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। श्री बघेल ने इस बढ़िया आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विगत सात-आठ वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, सौंदर्यीकरण के बाद तालाब का परिवेश और अधिक मनोरम हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा…
Read Moreजनचौपाल में 41 आवेदन आएं : कलेक्टर डॉ. भुरे ने नियमानुसार कार्रवाई करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा लगाए गए जन चौपाल में 41 आवेदन प्राप्त हुए। यह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित हुई। इसमें गांव विद्युतीकरण, आदर्श पाठशाला में अहाता निर्माण, आत्मानंद स्कूल में प्रवेश सहित अन्य आवेदन शामिल थे। डॉ भुरे ने जनचौपाल में पहुंचे आमजनों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए एवं नियमानुसार त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जन चौपाल में ग्राम पंचायत कुर्रा के सरपंच श्री रविशंकर वर्मा ने आदर्श प्राथमिक शाला के छत मरम्मत एवं स्कूल…
Read Moreशहीद नंद कुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय, बीरगांव में युवा मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित, जिला पंचायत सीईओ श्री मिश्रा ने बताया मतदान का महत्व
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में जिले में मतदाता अभियान जागरूकता चलाया जा रहा है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण द्वितीय चरण 2023 के अंतर्गत सोमवार को बीरगांव के शहीद नंद कुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय में जिला पंचायत के सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मतदान लोकतंत्र का आधार एवं संविधान से मिला अधिकार भी है। अतः हम सभी को देशहित में अवश्य इसका उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शत प्रतिशत एवं…
Read More