समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के तीनों विधानसभा में मतदान के पश्चात सभी मतपेटियों के आने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल, अपर कलेक्टर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोडका चौरा जशपुर के स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को सील कर दिया गया है। जशपुर,कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा की ईवीएम मशीन को कड़ी सुरक्षा के बीच शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : एमपी से मतदान करने जशपुर आए उपाध्याय परिवार : पति-पत्नी, 2 बेटी और बेटों ने साथ मतदान कर मनाया लोकतंत्र का उत्सव
एम.पी.पीएससी तैयारी कर रही बेटी इंदौर से तो बेटा रायपुर से आकर किया मतदान समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जशपुर जिले में तीसरे चरण में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो चुका है। इस लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दिव्यांगजनों, महिलाओं और वरिष्ठ मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर मतदान किया। वही इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाने जशपुर जिले के निवासी जो छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य देश-प्रदेश में कार्यरत तथा अध्ययनरत है…
Read Moreकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर व्यक्त किया आभार
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए जशपुर जिले के मतदाताओं का धन्यवाद व्यक्त किया है तथा जिले में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न होने पर मतदान कार्य संपन्न कराने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों सहित जिले के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदान कराने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने में अपने कर्तव्यों एवं…
Read Moreजशपुर : एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर 01 जून तक प्रतिबंध
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत तृतीय चरण का मतदान 7 मई 2024 को संपन्न हुआ है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के तहत किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण पर 19 अप्रैल 2024 से 01 जून 2024 की शाम 06.30 बजे तक प्रतिबंध है और इस अवधि में लोकसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी…
Read Moreबीमारी के इलाज की सहायता को लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया में पहुंचे परिजनों को सीएम विष्णुदेव साय ने इलाज कराने का दिया आश्वाशन
समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : मतदान करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर अपने निवास बगिया पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इलाज की सहायता के लिए गोरिया निवासी अपने 20 वर्षीय पुत्र को लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचा था। पीड़ित के परिजनों ने आवेदन देकर मुख्यमंत्री से इलाज के लिए सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने स्वयं पीड़ित के पास जाकर उनका हाल चाल जाना और बेहतर इलाज के लिए रायपुर के उच्च अस्पताल में इलाज कराने का आश्वासन भी दिया। पीड़ित के पिता ने सीएम साय को…
Read Moreफर्स्ट युवा वोटर : अंकिरा के सागर सिंह ने आज पहली बार किया मतदान
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से युवाओं में उत्साह के साथ वोटिंग कर रहे हैं और अपने मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदार बन रहे हैं। कुनकुरी विधान सभा क्षेत्र क्रमांक-13 के मतदान केंद्र क्रमांक 232 अंकिरा में फर्स्ट युवा वोटर सागर सिंह भाजपा युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष ने मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। सागर सिंह भाजपा युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सागर सिंह ने बताया…
Read Moreमतदान के दौरान मधुमक्खियों का हमला : घायलों से मिलने जिला चिकित्सालय पहुंची जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, दी जाएगी समुचित स्वास्थ सुविधा
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मधुमक्खी के हमले से हुवे घायलों से मिलने जशपुर विधायक पहुंची जिला चिकित्सालय पहुंची।यहां घायलों का हाल जान समुचित स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने का बात विधायक ने कहा। ज्ञात हो कि आरा के हाई स्कूल में मतदान के दौरान मतदाताओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था,जिसमें 8 ग्रामीण घायल हो गए थे,सभी घायलों को संजीवनी 108 की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।घटना की जानकारी पाते ही जशपुर विधायक तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंची और घायलों का हाल जान चिकित्सकों को तत्काल समुचित…
Read Moreछत्तीसगढ़ की 7 सीटों सहित प्रदेश में चुनाव संपन्न, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया मतदाताओं का आभार
समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : लोकसभा चुनाव के अंतर्गत आज तृतीय चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा सहित देश की 93 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इसके साथ प्रदेश में सभी 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदाताओं का आभार जताया। अपने आभार संदेश में सीएम साय ने कहा कि – आज लोकसभा चुनाव – 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीसरे व अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।प्रदेश की 7 सीटों पर हुए मतदान…
Read Moreपत्थलगांव विधायक गोमती साय ने सपरिवार किया मतदान, मतदाताओं से मतदान करने की अपील की !
समदर्शी न्यूज़ – पत्थलगांव : विधायक पत्थलगांव एवं लोकसभा संयोजक श्रीमती गोमती साय ने सपरिवार सुबह 7:30 बजे माध्यमिक शाला मेंढरबहार (मुंडाडीह) मतदान केंद्र में मतदान किया। विधायक श्रीमती साय ने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के 275 मतदान केंद्रों सहित रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जागरूक मतदाता शीध्र से शीध्र अपने मतदान केंद्र में पहुंच कर मतदान पहले करें, उसके बाद अपने अन्य कार्य करें। आपका एक-एक मत बहुमूल्य है जो देश की दिशा एवं दशा तय करेगा।
Read Moreजशपुर जिले में लोकसभा निर्वाचन के तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण हुआ सम्पन्न : शाम 5 बजे तक अनंतिम आंकड़े अनुसार विधानसभा जशपुर में 72. 57 प्रतिशत, कुनकुरी में 76.14 प्रतिशत एवं पत्थलगांव में 75.64 प्रतिशत हुआ मतदान
युवाओं, दिव्यागजनों, महिलाओं के साथ बुजुर्गो में भी दिखा भारी उत्साह समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर जिले में आज मंगलवार को लोकसभा निर्वाचन के तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। प्राप्त अनंतिम आंकड़े अनुसार शाम 5 बजे तक विधानसभा जशपुर में 72.57 प्रतिशत, कुनकुरी में 76.14 और पत्थलगांव में 75.64 प्रशित मतदान दर्ज किया गया है। लोकसभा का निर्वाचन जिले में शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। किसी भी मतदान केन्द्र में कोई अप्रिय घटना या शिकायत की स्थिति निर्मित नहीं हुई। इस दौरान सुबह से ही शहरी…
Read More