जनजाति वर्ग सहित सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीद समदर्शी न्यूज़, रायपुर जनजाति बहुल छत्तीसगढ़ में जनजाति वर्ग से नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के चुने जाने से प्रदेश में उत्साह का माहौल है। आदिवासी समुदाय इसे एक बड़ी उपलब्धि के साथ गर्व का विषय मान रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आदिवासी समुदाय से नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में कार्य होगा। कांकेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए आदिवासी…
Read MoreTag: रायपुर
मुख्यमंत्री के गृह ग्राम की महिलाओं में उत्साह का माहौल: पारम्परिक नृत्य में खूब झूमी महिलाएं
समदर्शी न्यूज़, रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर जशपुर जिले के महिलाओं ने भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाएं अपनी ख़ुशी का इजहार करने के लिए रायपुर के विधायक निवास कॉलोनी पहुंचकर झूमकर नृत्य किया। जशपुर जिले की श्रीमती ममता कश्यप, श्रीमती शारदा प्रधान, श्रीमती रीना बरला ने बताया कि आज हम महिलाओं की मंडली मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय से मुलाकात किए और उनके साथ मिलकर पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लेते हुए खुशियां मनाई सभी महिलाओं ने…
Read Moreचुनाव प्रचार के बावजूद विष्णुदेव साय जी ने मेरे घर पूजा के लिए निकाला था वक्त, पंडित जी ने पूजा के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था : मुख्यमंत्री के गृहग्राम से आये ग्रामीण सुरेश साय ने बताया, कहा हर सुखदुख में शामिल होते हैं मुख्यमंत्री, उनकी नियुक्ति की सूचना मिली तो हमारे गांव से ही आज 500 लोग उनसे मिलने पहुंचे
हमें अपने बीच पाकर उन्होंने बहुत खुशी जताई, इतने बड़े ओहदे में होने के बाद भी उनकी सरलता बहुत अच्छी लगती है श्री साय के प्रयासों से मैनी नदी पुलिया निर्माण का क्षेत्रवासियों को मिला बहुत लाभ, पंच से मुख्यमंत्री के सफर के पीछे है श्री साय का सरल और सहृदय व्यवहार समदर्शी न्यूज़, रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का व्यक्तित्व बहुत ही सहज-सरल है। लोगों के सुख-दुख में शामिल होना और उनकी हर संभव मदद करना उनके स्वभाव में है। सबसे खास बात यह है कि वे बहुत…
Read Moreआदिवसी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेगें छत्तीसगढ़वासियों का हर सपना पूरा – रायमुनि भगत : आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों,छत्तीसगढ़ लिखेगा विकास की नई इबारत – श्रीमती गोमती साय
समदर्शी न्यूज़, जशपुर जशपुर की विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता रायमुनि भगत ने जशपुर के माटीपुत्र श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई दी है। उन्होनें जशपुरांचल के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा। गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा…
Read Moreराज्यपाल श्री हरिचंदन से नामित मुख्यमंत्री श्री साय ने की सौजन्य भेंट
समदर्शी न्यूज़, रायपुर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में नामित (Designated) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान शपथ ग्रहण की तैयारियों एवं प्रदेश हित से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। श्री साय ने राज्यपाल श्री हरिचंदन को शाल भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने भी श्री साय को शॉल भेंट कर उनका अभिवादन किया।
Read Moreब्रेकिंग : नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण
समदर्शी न्यूज़, रायपुर नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज टेलीफोन कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को 13 दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
Read Moreबचपन से ही ऐसे ही विनम्र, मिलनसार और सबसे अच्छे व्यवहार करने वाले रहे हैं विष्णु देव साय- माताश्री जसमनी देवी
खाने पीने को लेकर भी कोई विशेष रुचि नहीं, जो मिल गया उसे ही रुचि से खा लेते हैं समदर्शी न्यूज़, रायपुर/जशपुर नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनका स्वभाव बेहद विनम्र, मिलनसार और सादगी पूर्ण रहा है। बचपन में भी उनकी बाल अवस्था बिल्कुल ऐसी ही था। तब भी वह उतने ही शांत स्वभाव और अच्छे व्यवहार के थे। घर में खाने पर जो मिल जाए, उसे उतने ही चाव से खा लेते थे, खाने पीने को लेकर भी कभी कोई विशेष रुचि नहीं…
Read Moreमुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में उत्सव का माहौल, बगिया में आतिशबाजी कर क्षेत्रवासी कर रहे अपनी खुशियों का इजहार
समदर्शी न्यूज़, रायपुर/जशपुर विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद से ही पूरे जशपुर जिले मे उत्सव का माहौल है। गांव-गांव में गीत, नृत्य और आतिशबाजी कर लोग अपनी खुशियों का इजहार कर रहे है। विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया में बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगाँव, बगीचा, फरसाबहार सहित जिले भर के ग्रामीण अंचल से लोग जशपुर के माटी पुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने की खुशियाँ मना रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक, लोक गीतों की धुन…
Read Moreअपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खुश हुए युवा, मुख्यमंत्री को दी बधाई
समदर्शी न्यूज़, रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जब वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे तब नर्सिंग कॉलेज के कुछ युवा भी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। मुख्यमंत्री को देखते ही युवाओं ने उन्हें जोर शोर से बधाई दी। उन्होंने युवाओं को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ के विकास की अहम जिम्मेदारी मिली है। आज इसकी शुभ शुरुआत मंदिर दर्शन से की है और आप सभी ऊर्जा से भरे हुए युवाओं का साथ मिला है। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। विकसित छत्तीसगढ़…
Read Moreमेमोरिया 23 : आईआईएम रायपुर का वार्षिक एल्यूमनाई होमकमिंग आयोजित
समदर्शी न्यूज़, रायपुर भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने 9 और 10 दिसंबर ’23 को अपने बहुत प्रतीक्षित वार्षिक एल्यूमनाई होमकमिंग, मेमोरिया ’23, आयोजित की, जिसमें देश भर से प्रतिष्ठित एल्यूमनाई को मिलाया गया था जो मिलन और प्रगति के भाव को मनाने के लिए एकत्रित हुए। इस घटना की शुरुआत महत्त्वपूर्ण शानदारीयों की मौजूदगी के साथ हुई, जिनमें प्रोफेसर राम कुमार काकनी, आईआईएम रायपुर के निदेशक, प्रोफेसर अर्चना पाराशर, एल्यूमनाई एसोसिएशन के चेयरपर्सन, प्रोफेसर सत्यसिब्हा दास, विदेशी मामलों के डीन, प्रोफेसर रश्मि शुक्ला, प्लेसमेंट के चेयरपर्सन, और कर्नल…
Read More