मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में विशेषीकृत दत्तक अभिकरण के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण – विधानसभा अध्यक्ष, सांसद, महापौर अन्य जनप्रतिधि रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर स्नेह एवं दुलार दिया राजनांदगांव 16 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय राजनांदगांव के हीरामोती वार्ड में 36 लाख 66 हजार रूपए की लागत के विशेषीकृत दत्तक अभिकरण के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विशेषीकृत दत्तक अभिकरण में निवासरत नन्हे-मुन्हे बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उन्हें स्नेह एवं दुलार दिया। इस दौरान श्री साय एवं…

Read More

विष्णु सरकार का फोकस बच्चों-महिलाओं की बेहतरी पर : मंत्री राजवाड़े ने आंगनबाड़ी व्यवस्था का किया आकस्मिक निरीक्षण, मंत्री के सामने उजागर हुईं लापरवाहियां, अधिकारियों को चेतावनी.

छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े धमतरी और कांकेर में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश. रायपुर. 24 अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि है। इसी दिशा में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने धमतरी और कांकेर जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर बच्चों और महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की जमीनी हकीकत परखीं। निरीक्षण के दौरान पाई गई लापरवाहियों पर मंत्री ने…

Read More

जशपुर पोषण पखवाड़ा 2025 : 08 से 22 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा पोषण पखवाड़ा, कार्यशाला हुई आयोजित

परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक को पोषण पखवाड़ा के दौरान किए जाने वाले गतिविधियॉ की दी गई जानकारी जशपुर, 07 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से पोषण अभियान अंतर्गत् पोषण पखवाड़ा 2025 का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जिलें में 08 से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। व्यक्तिगत एवं समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित व्यवहार परिवर्तन पोषण अभियान का एक मुख्य उददेश्य है।…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : आश्रय गृह में 14 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत, प्रशासन सख्त – दण्डाधिकारी जाँच के आदेश, सुरक्षा चूक और लापरवाही के दोषियों पर होगी कड़ी कार्यवाही!

जाँच कर प्रतिवेदन 15 दिवस में पेश करने के निर्देश जशपुर, 19 मार्च 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोहित व्यास ने आश्रय गृह (बालिका) जशपुर के घटना की विस्तृत दण्डाधिकारी जाँच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी जशपुर को जाँच अधिकारी नियुक्त कर विभिन्न बिन्दुओं पर जाँच करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें बालिका की मृत्यु तथा फांसी लगाने का कारण, इन कारणों के संबंध में विस्तृत जाँच, खुला आश्रय गृह (बालिका) में सुरक्षा के उपाय तथा सुरक्षा में चूक व लापरवाही के दोषी, क्या समय पर इलाज उपलब्ध हो पाया, नही…

Read More

जशपुर: नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए पालना केंद्र शुरू, खेल और शिक्षा से बौद्धिक विकास पर जोर

जशपुर 19 जनवरी 25/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले के जशपुर परियोजना के अंतर्गत नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए पालना केन्द्र खोला गया है। उद्देश्य महिला बाल विकास विभाग के तहत बच्चों का पालन केन्द्र (Child Care Centre) एक ऐसी संस्था होती है जो विशेष रूप से बच्चों के विकास, देखभाल और संरक्षण के लिए कार्य करती है। इन केन्द्रों का उद्देश्य बच्चों की शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक देखभाल करना है। यह केन्द्र विशेष रूप से उन बच्चों के लिए होते हैं जिनके…

Read More

मुख्यमंत्री ने शिशुओं को कराया अन्नप्राशन

रायपुर 5 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में पहुंचकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने माताओं के साथ आए शिशुओं का अन्नप्राशन कराया और उन्हें दुलार कर उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

Read More