थाना पूंजीपथरा के सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार एक्का बने उपनिरीक्षक, पदोन्नति की खुशखबरी, पुलिस अधीक्षक ने लगाए स्टार.

रायगढ़. 7 मार्च 2025 : जिले में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार एक्का को आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नति प्रदान की गई। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने विजय कुमार एक्का के कंधों पर उप निरीक्षक का स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। ज्ञातव्य है कि 20 जनवरी 2025 को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा सहायक उपनिरीक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी, जिसमें विजय कुमार एक्का का भी नाम सम्मिलित था। वर्तमान में वे थाना पूंजीपथरा में पदस्थ हैं। पदोन्नति के…

Read More

बाइक चोरी का खुलासा : रायगढ़ में चोरी की स्कूटी बेचने आया चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा !

अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 23/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर शुरू की गई थी जांच. रायगढ़. 5 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी में सफलता हासिल करते हुए पुरानी हटरी से चोरी हुई स्कूटी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 20 वर्षीय दीपक कर्ष, निवासी चांदमारी रायगढ़ को चोरी की होण्डा एक्टिवा स्कूटी (वाहन क्रमांक CG 13 AJ 9762) के साथ पकड़ा है। इस स्कूटी की चोरी की रिपोर्ट 12 जनवरी…

Read More

ओडिशा से गांजा तस्करी का पर्दाफाश! लैलूंगा में पुलिस रेड, 9 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

रायगढ़ , 3 मार्च 2025/  पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में गांजा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पुलिस टीम को सफलता हासिल हुई है। लैलूंगा थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम जामबहार में दबिश देकर 9 किलो गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई में आरोपी गोजाराम यादव (50) को गिरफ्तार किया गया, जो ओडिशा से गांजा लाकर बेचने की फिराक में था। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत ₹90,000 आंकी गई है।  पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर साइबर सेल और थाना…

Read More

स्टाइगर गोटी से जुआ खेलते दो गिरफ्तार, नकदी जब्त, पुलिस की सख्त कार्यवाही से जुआरियों में हड़कंप, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत हुई कार्यवाही.

दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. रायगढ़. 2 मार्च 2025 : जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में कोतरारोड़ पुलिस ने आज जिंदल पार्किंग, पतरापाली के पास छापा मारकर स्टाइगर गोटी से जुआ खिलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन नग स्टाइगर गोटी और 1030/- रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की उर्फ विकास भारती (35), निवासी सांगी…

Read More

साइबर ठगों की कड़ी घेराबंदी : म्यूल अकाउंट से ठगी का खेल, रायगढ़ पुलिस ने 6 म्यूल खाताधारकों को किया गिरफ्तार, 1.52 करोड़ के लेनदेन का खुलासा,भेजा गया रिमांड पर.

साइबर ठगी में रूपये प्राप्त करने के लिए होता है म्यूल अकाउंट का प्रयोग रायगढ़. 02 मार्च 2025 : रायगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल खातों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई। चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पुलिस मुख्यालय रायपुर की तकनीकी सेल एवं साइबर अपराध समन्वय केंद्र के “समन्वय” पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन…

Read More

पुलिस की तेज़ कार्यवाही : चोरी हुआ ट्रैक्टर जंगल से बरामद, 24 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़, 1 मार्च 2025 : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए ट्रैक्टर और ट्रॉली को बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 05, घरघोड़ा निवासी गगन साहू (26) ने कल थाना घरघोड़ा में ट्रेक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने बताया कि करीब छह महीने पहले खेती कार्य के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्रॉली खरीदी थी, जिसे कंचनपुर निवासी बबलू उरांव…

Read More

प्यार बना मौत का कारण ! प्रेमी की प्रताड़ना से दु:खी युवती ने दी जान, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को बिहार भागने से पहले दबोचा, किया गिरफ्तार.

जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल. रायगढ़. 22 फरवरी 2025 : जूटमिल थाना क्षेत्र में युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी अपने गृह ग्राम बिहार फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते भागने से पहले ही उसे दबोच लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के…

Read More

रायगढ़ पुलिस का मिशन! बेटियों की सुरक्षा पर विशेष अभियान, “अभिव्यक्ति” ऐप से मिलेगी त्वरित सहायता, स्कूलों में जागरूकता अभियान जारी.

रायगढ़ पुलिस महिला सेल का सशक्त कदम, महिला…बच्चों की सुरक्षा पर जागरूकता अभियान जारी. रायगढ़. 22 फरवरी 2025 : पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस की महिला सेल द्वारा महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम एवं डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के निर्देशन में महिला सेल प्रभारी दीपिका निर्मलकर व उनकी टीम स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल एवं विभिन्न महिला कार्य-स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।…

Read More

ढाबे में अवैध शराब बिक्री सूचना पर पुलिस का छापा, 30 पाव अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

रायगढ़, 18 फरवरी । थाना पूंजीपथरा पुलिस ने आज ग्राम तराईमाल स्थित ‘अपना ढाबा’ में छापा मारकर अवैध रूप से बेची जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पाव गोवा स्पेशल व्हिस्की जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 5 लीटर 400 मिली और कीमत 3,900 रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आशुतोष राणा नामक व्यक्ति अपने ढाबे में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए रखा…

Read More

पुलिस ने एनडीपीएस कार्रवाई में प्रतिबंधित सीरप बेचने वाले युवक को किया गिरफ्तार, 90  प्रतिबंधित सीरप जप्त

रायगढ़, 17 फरवरी । एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ, शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्रिय किए गए मुखबिर तंत्र से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दिनांक 17.02.2025 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमापाली लैलूंगा निवासी परमानंद प्रसाद एक बैग में अवैध प्रतिबंधित नशीली सीरप रखकर लैलूंगा रोड, घरघोड़ा एन.टी.पी.सी. कार्यालय…

Read More