मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश शासकीय भवनों का पोताई गोबर पेंट से करवाये – कलेक्टर आकाश छिकारा

स्कूली बच्चों के परीक्षा परिणाम बेहतर लाने के लिए प्रत्येक सप्ताह बच्चों का टेस्ट लें  – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों में प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिये। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा निकाले गये रिक्त पदों की भर्ती को पूरी पारदर्शिता के साथ नियमानुसार शीघ्र करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले के स्कूली बच्चों के बोर्ड परीक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में और अधिक बेहतर परिणाम लाने के…

Read More

बेरोजगारी भत्ते से मिले पैसों से हो रही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक सहयोग, कौशल प्रशिक्षण से मिल रही नई जॉब के लिए ट्रेनिंग भी.

योजना के अंतर्गत पिछले तीन महीनों में जिले के 3678 हितग्राहियों को मिल चुकी है 2 करोड़ 39 लाख रुपए से अधिक की राशि समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : राज्य शासन द्वारा लागू बेरोजगारी भत्ता योजना से शिक्षित बेरोजगारों को पढ़ाई और दैनिक जरूरत के कामों के लिए आर्थिक सहयोग मिल रहा हैं। साथ ही यह राशि हितग्राहियों के भविष्य निर्माण की दिशा में भी कारगर सिद्ध हो रही है। बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों को प्रतिमाह 2500/- रुपए की सहायता राशि दी जा रही है, साथ…

Read More

मोटर सायकल से 26 किलोमीटर की दूरी तय कर दुर्गम, पहाड़ी एवं वनांचल गांव आमामोरा पहुंचे कलेक्टर, एसपी, डीएफओ एवं अन्य अधिकारी, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक का किया गया वितरण…!

14 हितग्राहियों को प्रदान किया गया नया राशनकार्ड, आला अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीण हुए गदगद बारिश के मौसम को ध्यान में रखकर आवश्यक दवाईयां ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : उबड़-खाबड़, नदी-नाले, पथरीली पहाड़ी एवं कच्ची पगडंडियों से मोटर सायकल में 26 किलोमीटर की दूरी तय कर जिले के कलेक्टर श्री आकाश छिकारा विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत सघन वनों के बीच स्थित गांव आमामोरा पहुंचे। साथ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कांबले, वनमण्डलाधिकारी श्री मणिवासगन एस, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता…

Read More

कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के वनांचल क्षेत्र के गांव कोदोमाली, मैनपुर, बम्हनीझोला, अमलीपदर एवं उरमाल का किया सघन दौरा : जल जीवन मिशन, आश्रम छात्रावास, हाट-बाजार क्लीनिक, अस्पताल एवं रीपा का किया निरीक्षण

कोदोमाली के घरों में पानी की समस्या को एक सप्ताह के भीतर दूर करने के दिये निर्देश आश्रम-छात्रावासों में पढ़ाई के साथ बच्चों के रहने-खाने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज विकासखण्ड मैनपुर के वनांचल क्षेत्र के गांवों का सघन दौरा कर जल जीवन मिशन, आश्रम -छात्रावास, हाट-बाजार क्लीनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं निर्माणाधीन पुल के कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी जगहों पर जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणाधीन कार्यो का बारीकी…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहरी योजनाओं का किया विस्तार, गरियाबंद में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का किया वर्चुअल शिलान्यास, जिला स्तरीय कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका एवं कलेक्टर हुए शामिल

नगर पालिका क्षेत्र में मितान योजना का हुआ शुभारंभ, 14545 पर कॉल करके पा सकेंगे घर पहुंच शासकीय सेवा का लाभ शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत सभी नगरीय निकायों में एमएमयू की बढ़ेगी पहुंच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा विभिन्न शहरी योजनाओं का विस्तार किया। उन्होंने नगरीय निकायों में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास किया। साथ ही नगर पालिका क्षेत्रों में मितान योजना का विस्तार और सभी नगरीय निकायों में शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया। कार्यक्रम के तहत…

Read More

कलेक्टर आकाश छिकारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण, नस्तियों के व्यवस्थित संधारण एवं साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन में स्थित विभिन्न विभागीय शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पीएमजीएसवाई शाखा, उद्योग, श्रम विभाग, निर्वाचन, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय, आबकारी शाखा, उद्यानिकी विभाग, खाद्य विभाग, खनिज शाखा आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने ठीक दस बजे सामूहिक राष्ट्रगान गायन पश्चात शाखाओं में जाकर कार्यालयीन व्यवस्था, स्थापना, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री छिकारा ने नस्तियों के व्यवस्थित संधारण, शाखा के…

Read More

मतदाता सूची शुद्धता पर करें फोकस – कलेक्टर आकाश छिकारा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक लेकर दिए निर्देश

विशेष पिछड़ी जनजातियों को मतदान के लिए करें जागरूक औसत से कम मतदान वाले केन्द्रों में मतदान बढ़ाने बनाये कार्य योजना पात्र नये मतदाताओं के शत प्रतिशत पंजीकरण करें सुनिश्चित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू करने तथा सभी आवश्यक सुविधाओं का विकास करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शत…

Read More

बारिश के मौसम में जहरीले जीव जंतुओं से बचाव के लिए रहे सतर्क, जमीन पर सोने से बचे: कलेक्टर आकाश छिकारा ने बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की बैठक लेकर दिए निर्देश

चौबीस घंटे सक्रिय बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष शुरू बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित होने पर फोन नंबर 07706-241288 पर कॉल करके दे सकते हैं सूचना बाढ़ से सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था करे दुरुस्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की बैठक ली। उन्होंने वर्तमान बारिश के मौसम को देखते हुए अत्यधिक जल भराव वाले जगहों का चिन्हांकन कर बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही वनांचलों के गांवों में रहने वाले…

Read More

संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कार्य की शुरूआत के पहले हो रहा राष्ट्रगान, कलेक्टर सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी हो रहे शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के अंतर्गत स्थित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रगान गाकर शासकीय कार्य की शुरुआत कर रहे हैं। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश के परिपालन में सभी अधिकारी-कर्मचारी शासकीय कार्यालय खुलने के लिए निर्धारित समय सुबह 10 बजे संयुक्त कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर राष्ट्रगान में शामिल हो रहे है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा स्वयं सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होकर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को देशभक्ति और कार्य के प्रति निष्ठा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पूर्व में भी संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कार्य…

Read More

राशन, पेंशन एवं शौचालयों से संबंधित आवेदनों का करें त्वरित निराकरण – कलेक्टर आकाश छिकारा

जनचौपाल में सुनी गई आम नागरिकों की समस्याएं, मांग एवं शिकायतों से संबंधित 36 आवेदन मिले समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा ने प्रति मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनचौपाल के अंतर्गत आज लोगों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से सुना।  उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि राशन, पेंशन और शौचालयों से संबंधित ग्रामीणों के प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बार-बार कार्यालय न आना पड़े इसलिए उनकी समस्याओं…

Read More