कांग्रेस का करारा हमला : सुशील आनंद शुक्ला बोले – भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं की कोई इज्ज़त नहीं, मंत्री कर रहे खुलेआम अपमान

रायपुर/18 सितंबर 2025। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मंत्री के निवास से अपमानित होकर वापस जाना भाजपा सरकार की हकीकत को बताता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री बंगले से पार्टी के पदाधिकारियों का बैरंग लौटाना भाजपा में सत्ता सर चढ़ कर बोल रही, भाजपाई सत्ताधीश पार्टी कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रहे है। भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को अपमानित करने की परंपरा चल पड़ी है। जब भाजपा के प्रदेश के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और…

Read More

एनआरएचएम कर्मचारियों की बर्खास्तगी का आदेश भाजपा की तानाशाही – कांग्रेस का सुशील आनंद शुक्ला बोले, सभी मांगें पूरी करे सरकार

रायपुर/16 सितंबर 2025। सरकार द्वारा आंदोलनरत एनआरएचएम कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं होने पर बर्खास्त करने के आदेश का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने एनआरएचएम कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी मांग जायज है, यह एनआरएचएम कर्मचारियों का हक है, सरकार तत्काल उसे पूरा करें और आंदोलन को समाप्त कराये। केन्द्र की सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य राज्य सूची का विषय है, राज्य सरकार चाहे तो एनएचएम कर्मचारियों की मांग पर निर्णय…

Read More

सुशील आनंद शुक्ला का आरोप – मुफ्त बिजली का झांसा देकर भाजपा सरकार जनता को लूट रही है

रायपुर/06 सितंबर 2025। साय सरकार के द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने से जनता परेशान हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने का असर इस माह के बिजली बिल में साफ दिखने लगा है। इस माह लोगों को बिजली बिल दुगुना आया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक की खपत पर हाफ बिल योजना शुरू की थी। उस…

Read More

राजभवन में शिक्षकों सम्मान नहीं अपमान हुआ, लंगर में खाना लेने वालो के जैसे शिक्षकों को लाइन में लगवाया गया – सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर/05 सितंबर 2025। शिक्षक दिवस के राजभवन में शिक्षकों का सम्मान नहीं अपमान किया गया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शिक्षक दिवस के दिन प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान किये जाने की राजभवन में परंपरा है। यह सम्मान इन शिक्षकों की शिक्षा के प्रति समर्पण सेवा भाव तथा राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता के लिये वर्षों से दिया जाता है। छत्तीसगढ़ के राजभवन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में जिस प्रकार से शिक्षकों का सम्मान किया गया वह बेहद ही…

Read More

पाकिस्तान से रायपुर तक ड्रग्स नेटवर्क! सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर/26 अगस्त 2025। सरकार और पुलिस की मिलीभगत के कारण ही प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले दो साल में शराब, गांजा, अफीम, हिरोईन जैसे नशों के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत महामारी का रूप ले चुकी है। चंद पैसों के लिए सत्तासीन लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बड़ी…

Read More

भ्रष्टाचार के चलते किताबें कबाड़ में, बच्चे बिना पढ़ाई परीक्षा देने को मजबूर – सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर/23 अगस्त 2025। स्कूलों में अभी तक पुस्तकें नहीं पहुंची है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुस्तकों के अभाव में स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बच्चे, पालक और शिक्षक सभी परेशान है। तिमाही परीक्षायें शुरू होने का समय आ गया है। बिना किताबों के और बिना कोर्स को पूरा किये बच्चे परीक्षा कैसे देंगे? सरकार की प्राथमिकता में बच्चों की पढ़ाई है ही नहीं। 25 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि स्कूल खुलने के ढाई महिनें बाद तक…

Read More

कानून व्यवस्था ध्वस्त, रायपुर में औसतन रोज 3 हत्याएं — सुशील आनंद शुक्ला का BJP सरकार पर हमला

भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी है रायपुर/11 अगस्त 2025। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम आदमी डरा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी में सरेआम 15 लाख की लूट हो गयी, डिलवरी ब्वाय को चाकू मार कर हत्या कर दिया गया। रोज हो रही हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से पूरी राजधानी में भय का माहौल है, रायपुर में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है।…

Read More

सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा आरोप: “मोदी की गारंटी” कर्मचारियों के लिए सिर्फ चुनावी जुमला, एक भी वादा पूरा नहीं

रायपुर/10 अगस्त 2025। भाजपा की मोदी की गारंटी जुमला साबित हो रही है । प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान मोदी की गांरटी के नाम पर प्रदेश के कर्मचारियों से किए गए वादे को छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरी तरह से भूल गई एक भी वादा पूरा नहीं किया, उल्टे उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। मितानिन बहने परेशान हो कर हड़ताल पर है भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मितानिनों से नियमित करने वेतन वृद्धि करने नियमित समय…

Read More

विरोध का तर्क नहीं होने पर भाजपा अमर्यादित आचरण करती है – सुशील आनंद शुक्ला

अडानी परस्ती का खुलासा होने पर भाजपा तिलमिला गयी रिमोट कंट्रोल और मदारी की संज्ञा राजनैतिक तौर पर सामान्य उपमाएं है रायपुर/08 अगस्त 2025। भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रिमोट कंट्रोल और मदारी की संज्ञा राजनैतिक तौर पर सामान्य उपमाएं हैं। देश के उच्च सदन राज्यसभा, लोकसभा और विभिन्न राज्यों के विधानसभाओं के भीतर भी ऐसे वक्तव्य अनेकों बार अलग-अलग दलों के संसद और विधायकों के द्वारा अपने उद्बोधनों में…

Read More

पीडीएस पर टिप्पणी से बौखलाई कांग्रेस: सुशील आनंद शुक्ला बोले– रमन सिंह कांग्रेस पर उंगली उठाने से पहले अपने 32000 करोड़ के नान घोटाले पर दें जवाब

रायपुर/26 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ में पीडीएस सिस्टम और उसकी विश्वसनीयता को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि रमन सिंह मति भ्रम के शिकार हो गये है छत्तीसगढ़ की जनता भूली नही है कैसे उनके कार्यकाल में गरीबों के राशन की संगठित डकैती हुई थी। रमन सिंह के समय पीडीएस सिस्टम में 32000 करोड़ का नान घोटाला हुआ था रमन सिंह कांग्रेस पर उंगली उठाने के बजाय अपने गिरेबान में झांके, रमन…

Read More