बिना HSRP अब नहीं चलेगी गाड़ी! जशपुर में 25 सितम्बर से शुरू हो रहा विशेष शिविर, जानें पूरा शेड्यूल

जशपुर, 23 सितम्बर 2025 / सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर एच.एस.आर.पी. (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में जशपुर जिले में एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट हेतु शिविर 25 सितम्बर से 24 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न स्थलों पर किया गया है। इनमें 25 से 27 सितम्बर 2025 तक जनपद पंचायत भवन कुनकुरी, 29, 30 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर 2025 तक जनपद पंचायत भवन मनोरा, 03,04 एवं 06 अक्टूबर 2025 तक जनपद पंचायत…

Read More

यातायात पुलिस और एनजीओ सुरक्षित भव: का संयुक्त प्रयास : कोल माइंस कर्मचारियों को सिखाए गए ट्रैफिक नियम, गुड सेमेटेरियन कानून और सड़क सुरक्षा पर विशेष चर्चा, माइंसकर्मियों को दिया जागरूकता संदेश.

यातायात की पाठशाला : हिंडालको कोल माइंस में ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम. ट्रैफिक पुलिस ने माइंसकर्मी और वाहन चालकों को दी सुरक्षित यातायात की जानकारी. रायगढ़. 17 सितंबर 2025 : रायगढ़ में हिंडालको कोल माइंस परिसर में यातायात पुलिस ने एनजीओ सुरक्षित भव: के सहयोग से ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माइंस अधिकारी, कर्मचारी और वाहन चालक शामिल हुए। इस दौरान पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों, गुड सेमेटेरियन कानून और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के…

Read More

ड्रंक एंड ड्राइव बना खतरा : नशे में गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं ! रायपुर पुलिस ने 1277 वाहन चालकों पर कसा शिकंजा, रायपुर पुलिस ने 15 दिन में 91 ड्राइवरों को भेजा कोर्ट.

देर रात ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले चालकों के विरूद्ध रायपुर पुलिस की अभियान कार्यवाही लगातार जारी. रात्रि 11:00 बजे से 02:00 बजे तक शहर के अलग-अलग पाइंटों पर बेरिकेटिंग कर चलाया जा रहा चेकिंग अभियान. विगत 15 दिवस के भीतर 91 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर प्रकरण निराकरण हेतु भेजा गया कोर्ट. वर्ष 2025 में अब तक 1277 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत की गई है कार्यवाही. रायपुर. 16 सितंबर 2025 : रायपुर पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान…

Read More

सड़क हादसों पर लगाम लगाने रायगढ़ पुलिस का बड़ा कदम : रायगढ़ हाईवे पर अब नहीं होंगे अचानक हादसे! यातायात पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाई रेडियम पट्टी, रात में दूर से चमकेंगे हाईवे पर घूमते मवेशी.

हाईवे पर घुमंतू मवेशियों के गले में यातायात पुलिस ने लगाई रेडियम पट्टी, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की विशेष मुहिम. रायगढ़. 12 सितंबर 2025 : रायगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने एक सराहनीय और अनोखी पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में हाईवे पर घूमने वाले घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी पहनाई जा रही है, ताकि रात के अंधेरे में वाहन चालकों को उनकी उपस्थिति साफ़ दिखाई दे और अचानक होने वाले सड़क हादसों को रोका जा सके। यह…

Read More

सड़क सुरक्षा को लेकर जशपुर प्रशासन सख्त: कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जिला कार्यालय में बिना हेलमेट व सीटबेल्ट आने वाले अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक लौटाए गए

जशपुर, 10 सितंबर 2025/ सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास ने सख्त रवैया दिखाते हुए बुधवार को जिला कार्यालय में नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई की गई। जहां जिला कार्यालय में बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के आने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्य हेतु आने वाले नागरिकों को दुपहिया वाहनों में हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों में सीटबेल्ट लगाने की समझाइश देकर वापस लौटा गया। इस मौके पर जिला सेनानी नगर सेना विपिन किशोर लकड़ा ने भी जिला कार्यालय के मुख्य द्वार पर खड़े होकर लोगों को समझाइश…

Read More

जशपुर में सड़क सुरक्षा पर कलेक्टर का कड़ा रुख: ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुआ आयोजित जशपुर, 09 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस, यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि…

Read More

त्योहार सीजन से पहले SSP जशपुर का बड़ा एक्शन! अवैध बैनर-पोस्टरों पर गिरी गाज, जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

सड़क किनारे अवैध बैनर पोस्टर को लेकर SSP जशपुर सख्त : नगर पालिका की टीम के साथ मिलकर,यातायात पुलिस कर रही है कार्यवाही, निकाल रहे हैं अवैध होर्डिंग, पोस्टरों को अवैध तरीके से लगाई होर्डिंग से,जहां सुगम यातायात व्यवस्था होती है निरुद्ध, वहीं सामान्य जनमानस की सुरक्षा का भी रहता है खतरा जशपुर, 27 अगस्त 2025 : सुगम यातायात व्यवस्था व नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने, यातयात पुलिस को, अवैध रूप से सड़को के किनारे लगे अनावश्यक, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग को…

Read More

पुलिस की सख्ती: एनएच-43 पर मवेशी छोड़ने वाले 2 मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

सूरजपुर, 26 अगस्त 2025 : सड़क पर घूम रहे मवेशियों के मालिकों के खिलाफ सूरजपुर पुलिस फिर से कार्यवाही की है। यह कदम राष्ट्रीय राजमार्गो पर मवेशियों को खुला छोड़ने से होने वाली समस्याओं जैसे कि यातायात बाधित होना और दुर्घटनाएं को रोकने के लिए उठाया जा रहा है। दरसल थाना विश्रामपुर पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए एनएच-43 एवं अंबेडकर चौक के पास गौवंश के गले में रेडियम युक्त पट्टी लगाया जा रहा था इस दौरान 2 मवेशियों के टैग नंबर मिले जिसकी जानकारी संबंधित विभाग…

Read More

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार वाहनों की जांच, 200 चालक नशे में पकड़े गए, 19 लाख का चालान

सूरजपुर पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने वालों पर की सख्त कार्रवाई, पुलिस ने जांचे 20 हजार से अधिक वाहन, 200 वाहन चालक नशे की हालत में पकड़ाए, 19 लाख रूपये का हुआ चालान, इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के उल्लघंन पर 3009 चालकों के विरूद्ध हुई एमव्ही एक्ट की कार्यवाही। सूरजपुर, 23 अगस्त 2025 : डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। दिनांक 01 अगस्त से 22 अगस्त 2025 के बीच विभिन्न थाना-चौकी व…

Read More

रायपुर में ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ का खेल खत्म : रायपुर की सड़कों पर रात का शिकंजा, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस ने दो दिनों में 23 चालक पकड़े – लाइसेंस भी निलंबित.

देर रात ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले चालकों के विरूद्ध रायपुर पुलिस की अभियान कार्यवाही लगातार जारी. रात्रि 11:00 बजे से 02:00 बजे तक शहर के अलग-अलग पाइंटों पर बेरिकेटिंग कर चलाया जा रहा चेकिंग अभियान। विगत 02 दिवस के भीतर 23 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर प्रकरण निराकरण हेतु भेजा गया कोर्ट. वर्ष 2025 में अब तक 1034 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा कुल एक करोड़ 22 लाख 45 हजार रुपए अर्थ दंड किया गया…

Read More