विधानसभा अध्यक्ष ने टेक्नो क्लास बिजनेस सॉल्यूशन के माध्यम से प्रशिक्षित एवं चयनित 160 युवा अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति प्रमाण पत्र विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उनकी कार्यप्रणाली को समझा और किया उत्साहवर्धन आरोहण बीपीओ सेंटर में 2 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार राजनांदगांव 12 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज ग्राम टेड़ेसरा प्रवास के दौरान आरोहण बीपीओ सेंटर पहुंचकर टेक्नो क्लास बिजनेस सॉल्यूशन के माध्यम से प्रशिक्षित एवं चयनित 160 युवा अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
Read MoreTag: #SkillDevelopment
“देरी बर्दाश्त नहीं” — जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास का अल्टीमेटम, योजनाओं में पारदर्शिता और तेज़ सेवा पर जोर
शासकीय योजनाओं में पारदर्शिता बरतते हुए हितग्राहियों को इसका लाभ निर्धारित समय-सीमा में करें प्रदान : कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर ने वन,उद्योग,खनन, कौशल विकास विभाग, लाईवलीहुड कॉलेज, जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट समाकक्ष में वन विभाग, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, खनन विभाग, कौशल विकास, लाईवलीहुड कॉलेज जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति और बैंक के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके विभागों द्वारा संचालित विकासमूलक योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने…
Read Moreजशपुर: सरकारी आईटीआई में करियर की पहली सीढ़ी चढ़ने का मौका! 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
9 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में दाखिले के लिए ऑनलाईन आवेदन 16 से 23 जुलाई तक जशपुर, 20 जुलाई 2025/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पत्थलगांव, तपकरा, कुनकुरी, बगीचा, कांसाबेल, आरा, दुलदुला, मनोरा एवं कस्तुरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 एवं 2025-27 में दाखिले के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई रात्रि 11ः59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। शा.औ.प्रशि. संस्था पत्थलगांव के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन केवल बेवसाइट…
Read Moreआईटीआई आरा एडमिशन 2025: तीसरे चरण के लिए शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन, देर न करें!
जशपुर, 15 जुलाई 2025/ संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए तृतीय चरण हेतु ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई से 23 जुलाई तक किया जा सकता है। औ.प्रशि. संस्था आरा के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई रात 11ः59 बजे तक आवेदन कर सकते है। आवेदन केवल वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ही किए जा सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिये औ.प्र.संस्था आरा के सूचनापटल का अवलोकन किया जा सकता है। अधिक जानकारी या मदद…
Read Moreजशपुर के युवाओं के लिए खुशखबरी: ITI में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून, छूट न जाए मौका!
जशपुर, 20 जून 2025/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर अटल नगर के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यार्थी 25 जून 2025 रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते है। आवेदन केवल वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ही किए जा सकेंगें। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। प्रवेश से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और नियम वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिए…
Read Moreसमर कैंप : जशपुर जिले के बच्चे सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित, बच्चे अपने रुचि अनुसार विभिन्न गतिविधियो में ले रहे भाग
कैंप के माध्यम से बच्चों को अपने हुनर को निखारने का मिल रहा मौका जशपुर, 13 मई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित ग्रीष्म कालीन समर कैंप में बच्चों को विभिन्न प्रकार के गतिविधियां कराई जा रही है। बच्चो को समर कैंप में अपने रुचि के अनुसार गतिविधियां करने में बहुत ही आनंद आ रहा है। जिले के सभी विकास खंडों में आयोजित ग्रीष्म कालीन समर कैंप में बच्चों की उपस्थिति से अनुमान लगाया जा सकता है कि जिले के बच्चे सभी क्षेत्र…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल : कहा – रजक समाज का परिश्रम, सेवा भावना और सामाजिक सद्भाव में रहा है महत्वपूर्ण योगदान
रायपुर,3 मई 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रजककार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा रजक समाज,जिनका परिश्रम, सेवा भावना और सामाजिक सद्भाव में महत्वपूर्ण योगदान रहा है उनका सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में है। रजक धोबी समाज हमारे गांवों के उन…
Read Moreप्लास्टिक बेलिंग से लेकर चप्पल निर्माण तक! दुलदुला की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, कलेक्टर ने दिए खास निर्देश
जशपुर, 1 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को दुलदुला ग्राम पंचायत में प्रिया स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्लास्टिक बेलिग मशीन के माध्यम से प्लास्टिक का एकत्रीकरण करके डिस्पोज किया जा रहा है। इन गतिविधियां की जानकारी ली। इस अवसर पर कुनकुरी एसडीएम नन्द जी पांडे तहसीलदार राहुल कौशीक और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने प्रिया स्व सहायता समूह की महिलाओं को अन्य आजीविका मूलक गतिविधियों में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। ताकि वे आर्थिक रूप से सक्षम हो सके स्व सहायता समूह की महिलाओं…
Read Moreछत्तीसगढ़ कैबिनेट ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुदूर क्षेत्रों में मिलेगी यातायात सुविधा, NIELIT से बढ़ेगा डिजिटल कौशल, शिक्षकों को मिलेगा समायोजन, और किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ…जानिए पूरी खबर..!
रायपुर, 30 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के समग्र विकास और आम जनता के हित में एक बार फिर ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में ऐसे कई फैसले लिए गए, जो न केवल ग्रामीण परिवहन व्यवस्था, तकनीकी शिक्षा और डिजिटल कौशल को मजबूती देंगे, बल्कि किसानों और शिक्षकों के जीवन में भी नया उजाला लाएंगे। खासतौर पर ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना’ से उन सुदूर इलाकों तक परिवहन की सुविधा पहुंचेगी जहाँ आज तक बसें नहीं पहुंचीं, वहीं NIELIT…
Read Moreजशपुर में बच्चों के लिए आगामी 1 मई से समर कैंप की होगी शुरुआत : जिले के सभी विकास खंड में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी
कला संस्कृति, खेल प्रतिस्पर्धा, शिक्षा सीखना समझना, एक्सपोजर विजिट कौशल उन्नयन, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन के सिखाए जाएंगे बच्चों को गुण जशपुर 28 अप्रैल 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में ग्रीष्म कालीन समर कैंप का आयोजन शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के सभी विकास खंडों में किया जा रहा है। आगामी 1 मई 2025 से जशपुर जशपुर समर कैंप की शुरुआत की जा रही है। जहां बच्चों को कला एवं संस्कृति, खेल प्रतिस्पर्धा, शिक्षा सीखना समझना और संवारना, एक्सपोजर विजिट अभ्यास से अनुभव, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, आपदा…
Read More