प्रदेश में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर तैयारियां पूरी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय के मामले में होगी कड़ी कार्रवाई रायपुर : राज्य में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर सभी खरीदी केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष…
Read MoreTag: #ChiefMinisterVishnuDevSai
तीजन बाई से उषा बारले तक – छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा ने रचा नया इतिहास, बोले मुख्यमंत्री साय “यह हमारी आत्मा की आवाज़ है”
मुख्यमंत्री श्री साय पंडवानी महासम्मेलन के समापन समारोह में हुए शामिल नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी में स्नातकोत्तर कक्षाएं, अछोटी में बीएड महाविद्यालय, मेड़ेसरा को आदर्श ग्राम बनाने, समुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपये एवं सभी पंचायतों में सीसी रोड निर्माण की घोषणा रायपुर : पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। हमारे पंडवानी कलाकारों ने न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़…
Read Moreबिहार में एनडीए के पक्ष में उत्साहजनक माहौल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नामांकन सभाओं में जताया समर्थन, पीएम मोदी के विकास विजन पर मतदान की अपील, कांग्रेस पर कसा निशाना
मुख्यमंत्री श्री साय बिहार प्रवास के दौरान नामांकन समारोह एवं आमसभा में हुए शामिल भाजपा की सरकार जहां भी होती है, वहां सिर्फ विकास होता है : मुख्यमंत्री बिहार में कांग्रेस कहीं रेस में भी नहीं है : साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिहार प्रवास के दौरान एनडीए के पक्ष में नामांकन समारोह एवं आमसभा में शामिल हुए। श्री साय कैबिनेट मंत्री और बांकीपुर से एनडीए प्रत्याशी श्री नितिन नवीन के नामांकन में उपस्थित रहे। नामांकन से पूर्व उन्होंने श्री नितिन नवीन के पिताजी स्वर्गीय श्री…
Read Moreअपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस — कानून-व्यवस्था, मादक पदार्थ नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पुलिस की छवि ऐसी होनी चाहिए, जिससे अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का अहसास उत्पन्न हो। मुख्यमंत्री श्री साय आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति, मादक पदार्थ नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में ‘सुशासन संवाद’ कार्यक्रम सम्पन्न — जिलों के नवाचारों पर हुई विस्तृत चर्चा – नवाचार, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन की दिशा में निर्णायक कदम
रायपुर : मंत्रालय महानदी भवन के पंचम तल स्थित ऑडिटोरियम में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में ‘सुशासन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, विभागीय सचिव, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। नवाचार जनसेवा के केंद्र में हो – मुख्यमत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवाचार ऐसे…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण व्यवहार : नन्ही बच्ची भूमिका बघेल को दुलारते हुए खिलाया महुआ लड्डू
रायपुर 21 सितम्बर 2025/ धुरवा समाज के नुआखाई मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण रूप सभी ने देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने धुरवा समाज की नन्हीं बच्ची भूमिका बघेल को स्नेहपूर्वक अपने गोद में बिठाकर दुलार किया और उसे महुआ लड्डू खिलाया। जगदलपुर विकासखंड के उलनार निवासी भूमिका बघेल अपने दादा सोनसारी बघेल के साथ कार्यक्रम में पहुंची थी। पारंपरिक पोशाक में सजी-धजी भूमिका ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्नेहपूर्वक उसका नाम पूछते हुए कहा—”बिटिया, किस कक्षा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में माहरा समाज का 1.63 करोड़ का नवनिर्मित सामाजिक भवन “लोकार्पित”, समाज ने किया भव्य स्वागत
एक करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बना सामाजिक भवन मुख्यमंत्री ने जगतू माहरा एवं धरमू माहरा के योगदान सहित माहरा समाज के गौरवशाली इतिहास को किया रेखांकित जगदलपुर, 21 सितंबर, 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड में नवनिर्मित माहरा समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण एक करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर माहरा समाज के लोगों ने पारंपरिक मोहरी बाजा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री…
Read Moreजगदलपुर में धुरवा समाज के संभाग स्तरीय नुआखाई मिलन समारोह एवं नवनिर्मित सामाजिक भवन “ओलेख ” के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा- जनजातीय समाज के विकास के लिए कटिबद्ध है सरकार
धुरवा समाज के लिए 05 स्थानों पर डोम निर्माण हेतु 75 लाख रुपए की घोषणा जगदलपुर, 21 सितम्बर 2025/ राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है और इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए राज्य के साथ ही भारत सरकार की मदद से अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी बहुल गांवों के विकास के कोई कमी नहीं हो, धन की कोई समस्या नहीं हो, इसे ध्यान रखकर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना शुरू किया है जो जनजातीय बहुल गांवों के विकास…
Read Moreजगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत, मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया
जगदलपुर, 21 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे धुरवा समाज और माहरा समाज के भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बस्तर महेश कश्यप भी पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी,जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक संतोष बाफना, महेश गागड़ा, डॉ सुभाऊ कश्यप, लच्छू…
Read Moreएक बेटे की अंतिम यात्रा में सरकार बनी सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मानवीय पहल से चेन्नई से जशपुर पहुंचा राजू नाग का शव
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से संभव हुआ अंतिम दर्शन सीएम कैंप कार्यालय बगिया में परिजनों ने लगाई थी गुहार जशपुर, 1 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर चेन्नई में हुए दुखद निधन के बाद मृतक का शव गृह ग्राम चिकनीपानी पहुंचा।गौरतलब है कि राजू नाग के शोकाकुल परिजनों ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पहुंचकर सहायता की गुहार लगाई। एक सामान्य ग्रामीण परिवार के लिए यह कार्य असंभव सा प्रतीत हो रहा था, लेकिन इस पीड़ा की पुकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तक पहुंची और…
Read More