प्रशासन का सघन अभियान: धान गड़बड़ी रोकने में बड़ी सफलता, बिचौलियों पर कसा शिकंजा

राजनांदगांव जिले में अब तक 56 लाख मूल्य का धान जब्त 20 नवंबर को डोंगरगढ़ के खुर्सीपार केन्द्र में 820 क्विंटल धान पकड़ाया रायपुर : राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी में गड़बड़ी की रोकथाम के लिए सभी जिलों में निगरानी और जांच-पड़ताल का सघन अभियान प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजनांदगांव जिले में अब तक 1804 क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है, जिसका कुल मूल्य 55 लाख 92 हजार 400 रूपए है। कलेक्टर राजनांदगांव ने कोचियों और बिचौलियों…

Read More

राजनांदगांव के नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संभाला पदभार, कहा—जनसेवा और पारदर्शिता होगी सर्वोच्च प्राथमिकता

राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2025। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री जितेन्दर यादव ने आज अपरान्ह कलेक्टोरेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नवपदस्थ कलेक्टर श्री जितेन्दर यादव को कार्यभार सौपा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जितेन्दर यादव वर्ष 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। कलेक्टर ने जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा,…

Read More

गर्भवती महिला को खाट पर अस्पताल पहुंचा रहे परिजन, महतारी एक्सप्रेस कर रही अवैध शराब की डिलीवरी – धनंजय सिंह ठाकुर का गंभीर आरोप

भाजपा सरकार में फिर कोचिया राज, अवैध शराब गांव गांव गली गली बिक रहे रायपुर/29 सितंबर 2025। महतारी एक्सप्रेस में अवैध शराब पकड़े जाना भाजपा सरकार में अवैध शराब तस्करों के संरक्षण का जीता जागता प्रमाण है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजनांदगांव जिला सहित पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। महतारी एक्सप्रेस से शराब की अवैध डिलीवरी की जा रही है। राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विधायक हैं। संतोष पांडेय राजनांदगांव से सांसद हैं, इसके बाद लगातार…

Read More

साईबर सिटी की अवधारणा पर प्रारंभ किया गया आरोहण बीपीओ सेंटर – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष ने टेक्नो क्लास बिजनेस सॉल्यूशन के माध्यम से प्रशिक्षित एवं चयनित 160 युवा अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति प्रमाण पत्र विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उनकी कार्यप्रणाली को समझा और  किया उत्साहवर्धन आरोहण बीपीओ सेंटर में 2 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार राजनांदगांव 12 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज ग्राम टेड़ेसरा प्रवास के दौरान आरोहण बीपीओ सेंटर पहुंचकर टेक्नो क्लास बिजनेस सॉल्यूशन के माध्यम से प्रशिक्षित एवं चयनित 160 युवा अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

Read More

राजनांदगांव में विकास का महापर्व! डॉ. रमन सिंह ने 12.86 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण, औद्योगिक क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

औद्योगिक क्षेत्र में युवाओं को मिल रहे रोजगार के नये अवसर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ग्राम टेड़ेसरा में आरोहण बीपीओ सेंंटर एक शानदार केन्द्र 11 करोड़ 48 लाख 2 हजार रूपए की लागत से 5 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 1 करोड़ 38 लाख 92 हजार रूपए की लागत से 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल ग्राम टेड़ेसरा में 1 करोड़ 86 लाख 7 हजार रूपए  की लागत से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण राजनांदगांव 11 अगस्त 2025 : विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

Read More

राजनांदगांव के लिए बड़ी खबर NH53 (NH6) के किनारे बनेगी सर्विस लेन, मेडिकल कॉलेज से आर.के. नगर चौक तक दोनों तरफ 7 किलोमीटर सर्विस लेन को मिली स्वीकृति, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने 12 जून और राजनांदगांव सांसद ने 14 जून को केंद्रीय मंत्री को लिखा था पत्र

यह सर्विस रोड आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही दुर्घटनाओं को कम करने में बनेगा सहायक। : वि.स. अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव 08 जुलाई 2025 : राजनांदगांव में बढ़ते ट्रैफिक को ध्यान में रखकर परिवहन की सुविधाओं के विस्तारीकरण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 (पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6) पर स्थित अटल बिहारी वाजपई मेमोरियल मेडिकल कॉलेज पेंड्री से आरके नगर चौक तक दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने की आवश्यकता पर गंभीरता से विचारकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री…

Read More

अब नहीं चलेगा सड़क पर कब्जा! गुड़ाखु लाइन में जिला प्रशासन की सख्ती, दुकानों के बाहर फैला अतिक्रमण हटाया गया

राजनांदगांव 06 जुलाई 2025 : राजनांदगांव शहर के बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सुगम आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर जिला प्रशासन ने दो बार चेम्बर ऑफ कामर्स तथा व्यापारियों की बैठक लेकर चर्चा की और कल जिला प्रशासन की टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों में पहुंचकर दुकान की सीमा में समान रखने व अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई। समझाइश के उपरांत अवमानना पर आज नगर निगम आयुक्त…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2025 के संबंध में ली पत्रकार-वार्ता

राजनांदगांव 16 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिला पंचायत सभाकक्ष में सुशासन तिहार 2025 के संबंध में पत्रकार-वार्ता ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन तिहार में हम लगातार दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। आज सबसे पहले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लाक के सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुआ। इसके बाद खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के…

Read More

विष्णु का सुशासन कल्याणकारी, हर वर्ग के लिए कार्य कर रही सरकार : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री ने 1.49 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, विकास कार्यों के लिए 50 लाख देने की घोषणा की सामूहिक विवाह में भी हुए शामिल, 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे रायपुर. 30 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव राजनांदगांव के घुमका में विकास कार्यों के भूमिपूजन और मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने घुमका नगर पंचायत में एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस मौके पर…

Read More

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाएं आर्थिक एवं स्वावलंबन की दिशा में बनेंगी आत्मनिर्भर – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष ने दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को प्रदान किया ई-रिक्शा राजनांदगांव, 27 अप्रैल 2025 : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी हितग्राहियों को ई-रिक्शा मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना श्रम विभाग की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को…

Read More