डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में डायल 112 के कर्मचारियों को किया सम्मानित :  नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मान.

जिला रायगढ़ के आरक्षक 131 जयप्रकाश एक्का एवं चालक अमित भगत एवं जिला बिलासपुर के आरक्षक 1328 बसंत मानिकपुरी एवं चालक सुखीराम डोंगरे हुए सम्मानित. समदर्शी न्यूज़ रायपुर/रायगढ़, 12 अगस्त 2024 / पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 12 अगस्त 2024 को डायल 112 टीम के कर्मचारी जिला रायगढ़ आरक्षक 131 जयप्रकाश एक्का एवं चालक अमित भगत एवं जिला बिलासपुर के आरक्षक 1328 बसंत मानिकपुरी एवं चालक सुखीराम डोंगरे को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा (भा.पु.से.) द्वारा नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र…

Read More

गुम इंसान की सघन खोजबीन में हुआ घटना का खुलासा : जंगली सूअर के अवैध शिकार के लिए बिछाए तार से करंट लगने से हुई थी व्यक्ति की मौत….!

अपराध छिपाने जंगल में शव छिपाकर हुए थे फरार, पुलिस ने सबूत जुटाकर आरोपियों को किया गिरफ्तार. गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य छिपाने के अपराध में चक्रधरनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा रिमांड पर, गए जेल. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 12 अगस्त 2024 / चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 09 अगस्त को ग्राम नटवरपुर के तेजकुमार धनवार ने अपने पिता सुग्रीव धनवार के 07 अगस्त 2024 से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सुग्रीव धनवार (उम्र 60…

Read More

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : पंचधारी डेम के पास जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार, 96 हजार रुपये जब्त

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 11 अगस्त 2024/ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने पंचधारी डेम के पास जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनकी जुआ-संबंधी गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाया। शाम टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचधारी डेम के किनारे कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने तत्काल कार्रवाई का…

Read More

शराब पीने के लिए रूपए नहीं देने पर युवक से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार….भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपी दर्बीन निषाद के विरूद्ध अपराध क्रमांक 355/2024 धारा 296,351(2),115(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 10 अगस्त 2024 / बीते 04 अगस्त को जूटमिल थाना में पांचपारा कोड़ातराई के उमेश गुप्ता (42) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 04 अगस्त के शाम करीब 6:00 बजे कोड़ातराई शराब भट्टी के पास संत विनोबा नगर का दर्बीन निषाद अपने साथियों के साथ रास्ते में खड़ा था, जो रास्ता रोककर इससे शराब पीने के लिए पैसे मांगा। उमेश द्वारा पैसे देने से मना करने पर, आरोपी ने मां-बहन की…

Read More

शहर में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी से 30 पाव शराब जप्त.

आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 10 अगस्त 2024 / आज सुबह जूटमिल पुलिस ने टाउन क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड मटन मार्केट से संत विनोबा नगर की ओर एक प्लास्टिक बैग में भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और…

Read More

शराब रेड कार्यवाही : 18 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार.

कोतरारोड़ पुलिस ने आबकारी एक्ट के अंतर्गत की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 09 अगस्त 2024 / रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए संजय कुमार मांझी नामक व्यक्ति को आज सुबह मेन रोड बरमुडा के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पचेड़ा निवासी संजय कुमार मांझी (उम्र 36 वर्ष) अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए लेकर जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मेन रोड बरमुडा के पास घेराबंदी कर…

Read More

ग्राम जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस ने लगाई जन चौपाल : ग्रामीणों से थाना प्रभारी की सीधी बात.

बढ़ते साइबर क्राइम के खतरों पर भी चर्चा की और ग्रामीणों को इससे बचाव के उपाय बताए. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 09 अगस्त 2024 / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा साइबर व अन्य अपराधों की जानकारी व रोकथाम के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत ग्राम जुर्डा में कल जन चौपाल का आयोजन किया गया। जहां थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर पुलिस ने गांव की समस्याओं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली और…

Read More

अवैध शराब पर चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 153 पाव अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, जुपिटर स्कूटी भी जप्त.

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 09 अगस्त 2024 / चक्रधरनगर पुलिस ने आज दोपहर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बोईरदादर चौक के पास सिल्वर रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी (क्रमांक सीजी 13 एडब्लू 3943) को रोका, जिसमें अंग्रेजी शराब की अवैध खेप ले जाई जा रही थी। स्कूटी चालक दीप सिंह पवार (24 वर्ष) निवासी सोनिया नगर, कोतरारोड़, थाना कोतवाली, रायगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह शालिनी स्कूल से उर्दना की ओर शराब बिक्री…

Read More

सायबर सेल की शानदार कामयाबी : रायगढ़ पुलिस ने 5 राज्यों से बरामद किए 103 चोरी हुए मोबाइल, वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर लौटी खुशियाँ

रायगढ़ सायबर सेल ने अब तक करीब ढाई करोड़ कीमत के 1600 से अधिक मोबाइल किए गए हैं रिकवर समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 09 अगस्त 2024/ रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल मार्गदर्शन व साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर सायबर सेल की टीम ने गुम, चोरी हुए मोबाइलों की खोज में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पिछले दो महीनों में सायबर सेल ने इन 103 मोबाइलों को ट्रेस कर रिकवर किया, जिनका कुल बाजार मूल्य लगभग 16 लाख रुपये है। इन मोबाइलों को छत्तीसगढ़ और अन्य…

Read More

अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी : सड़क पर यातायात व्यवस्था की जा रही सुचारू.

‘नो-पार्किंग’ जोन में बेतरतीब खड़ी दुपहिया वाहनों को उठवाया, चार पहिया वाहनों पर लगाया लॉक. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 08 अगस्त 2024 / आज भी शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में ग़लत तरीके से पार्क की गई गाड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देश पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने ‘नो-पार्किंग’ जोन में बेतरतीब खड़ी वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है। आज भी ‘नो-पार्किंग’ जोन में खड़ी दुपहिया वाहनों को यातायात पुलिस टीम द्वारा बाइक क्रेन से उठवाकर थाना यातायात लाया गया तथा…

Read More