डड़सेना कलार समाज सशक्त रूप से संगठित होकर एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा. उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए सम्मिलित. भगवान सहस्त्रबाहु चौक में भव्य प्रतिमा स्थापना और सौर्दर्यीकरण की घोषणा की. रायपुर : कवर्धा शहर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने समाज की एकता, शिक्षा में प्रगति और युवाओं की उपलब्धियों…
Read MoreTag: #Chhattisgarh
अब पेंशनरों को नहीं जाना पड़ेगा दफ्तर! जशपुर में लागू हुआ डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0, घर बैठे होगी प्रक्रिया पूरी
आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण फेस ऐप एप्लीकेशन के माध्यम से अब पेंशनर घर बैठे ही प्रस्तुत कर सकते हैं जीवन प्रमाण-पत्र जशपुर : संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि रायपुर के द्वारा पेंशनरों के जीवन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया को सरल करते हुए ‘‘डिजीटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0‘‘ लागू किया है। पेंशनर डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र हेतु अपने एन्ड्राइड फोन में “आधार फेस आरडी (प्रारंभिक एक्सेस) एप्लीकेशन” और ‘‘जीवन प्रमाण फेस ऐप‘‘ एप्लीकेशन के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण-पत्र जारी कर सकते हैं। यह फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर आधारित है इसकी…
Read Moreस्मार्ट क्लास से स्मार्ट भविष्य : उपमुख्यमंत्री बने स्टूडेंट ! बच्चों के साथ डिजिटल क्लास में बैठे विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ के 50 स्कूलों में शुरू हुई डिजिटल शिक्षा क्रांति.
बच्चों के संग विद्यार्थी बने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा. डिजिटल बोर्ड से शिक्षिका ने उपमुख्यमंत्री को पढ़ाई हृदय की संरचना एवं बैटरी की कार्यप्रणाली. डिजिटल बोर्ड एवं इंटरएक्टिव लर्निंग से बच्चों को विज्ञान एवं गणित जैसे विषयों को समझने में होगी आसानी – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा. रायपुर : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम बिरकोना से स्मार्ट क्लासरूम प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत कवर्धा विकासखंड के 17 स्कूलों में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई शुरू की गई। श्री…
Read Moreजशपुर के तैराकों ने राज्यस्तरीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में बजाई जीत की गूंज, तीन गोल्ड और दो सिल्वर से किया छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित
सतेंद्र राम को मिले तीन गोल्ड मैडल, राष्ट्रीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व जशपुर : बिलासपुर में मंगलवार को आयोजित 12 वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड एवं दो सिल्वर मैडल प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में तैराक सतेंद्र राम ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और तीन गोल्ड मैडल हासिल किए। वहीं गोस्वामी पैंकरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो सिल्वर मैडल प्राप्त किए। सतेंद्र राम हैदराबाद में 15 अक्टूबर…
Read Moreअब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पूरी तरह ऑनलाइन! अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र ही होगा एकमात्र वैध तिथि प्रमाण — छत्तीसगढ़ में लागू हुई नई डिजिटल व्यवस्था
भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा संशोधित ऑनलाइन पोर्टल से छत्तीसगढ़ में सभी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब डिजिटल रूप में तैयार होंगे; अप्रैल 2023 के बाद जारी सभी प्रमाण पत्र पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। रायपुर : भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से राज्य में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। इस प्रकार, छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का ऑनलाइन बनाया जाना अनिवार्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि जन्म-मृत्यु…
Read Moreलोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने SIR सर्वे को बताया पारदर्शी लोकतंत्र की नई पहल
रायपुर : चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे प्रारंभ करने के निर्णय का स्वागत करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह कदम लोकतंत्र की जड़ों को और सशक्त बनाएगा। सही एवं अद्यतन मतदाता सूची पारदर्शी तथा निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद होती है, और यह पहल उसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। सांसद अग्रवाल ने कहा कि बिहार में इस प्रक्रिया की सफलता यह दर्शाती है कि यदि पारदर्शिता और तकनीक-आधारित प्रणाली को प्राथमिकता दी जाए, तो मतदाता…
Read Moreउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक 2025 का किया शुभारंभ, सुदूर वनांचल कच्चापाल में गूंजे परंपरा और खेल के स्वर
वनांचल में खेलों की अनोखी ज्योति जली, 3 लाख 80 हजार से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी से गूंज उठा बस्तर ओलंपिक 2025 रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, बस्तर संभाग के जनजातीय बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचानने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका नारायणपुर के सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में शुभारंभ आज उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर ईरकभट्टी और कच्चापाल की…
Read Moreतीजन बाई से उषा बारले तक – छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा ने रचा नया इतिहास, बोले मुख्यमंत्री साय “यह हमारी आत्मा की आवाज़ है”
मुख्यमंत्री श्री साय पंडवानी महासम्मेलन के समापन समारोह में हुए शामिल नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी में स्नातकोत्तर कक्षाएं, अछोटी में बीएड महाविद्यालय, मेड़ेसरा को आदर्श ग्राम बनाने, समुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपये एवं सभी पंचायतों में सीसी रोड निर्माण की घोषणा रायपुर : पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। हमारे पंडवानी कलाकारों ने न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़…
Read Moreरजत जयंती : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने लखपति दीदी, सरपंच एवं स्वच्छग्रही दीदीयों को किया सम्मानित
जिला पंचायत परिसर में 35 दीदियों को लखपति दीदी बनने की उपलब्धि पर किया गया सम्मानित जशपुर : जशपुर जिले में महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली लखपति दीदियों, सरपंच गणों एवं स्वच्छग्रही दीदियों का भव्य सम्मान समारोह और एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सभी आठ विकासखंड से कुल 35 दीदियों को लखपति दीदी बनने की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। उपस्थित लखपति दीदियों के साथ साथ , उत्कृष्ट कैडर , उत्कृष्ट…
Read Moreगुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ऐतिहासिक संगम: पंजाब के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया विशेष आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पंजाब सरकार के मंत्रियों ने की सौजन्य मुलाकात : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुण्डियन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को 9वें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस…
Read More